फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Odisha Police SI Exam 2025 Postponed: Written Test Scheduled on October 5-6 Deferred, New Dates Soon

Odisha Police SI Exam Postponed: ओडिशा पुलिस एसआई परीक्षा स्थगित, 5-6 अक्तूबर को होना था एग्जाम; नई तिथि जल्द

Tue, 30 Sep 2025 03:26 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 30 Sep 2025 03:26 PM IST
सार

Odisha Police SI Exam Postponed: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा सीपीएसई-2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह लिखित परीक्षा 5 और 6 अक्तूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी।

विज्ञापन
Odisha Police SI Exam 2025 Postponed: Written Test Scheduled on October 5-6 Deferred, New Dates Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Odisha Police SI Exam Postponed: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा सीपीएसई-2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह लिखित परीक्षा 5 और 6 अक्तूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी। लेकिन बोर्ड ने अचानक इसे स्थगित कर दिया है और नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि यह निर्णय "अप्रत्याशित घटनाक्रम" के कारण लिया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किन परिस्थितियों के चलते परीक्षा स्थगित हुई।
विज्ञापन


ओपीआरबी अध्यक्ष ने कहा कि अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जैसे ही नई परीक्षा तिथि तय होगी, इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से साझा की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण अपडेट न छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Odisha Police SI Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती परीक्षा के जरिए ओडिशा पुलिस में 933 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

  • सब-इंस्पेक्टर पुलिस- 609 पद
  • सब-इंस्पेक्टर पुलिस (सशस्त्र)-253 पद
  • स्टेशन ऑफिसर (अग्निसेवा)- 47 पद
  • सहायक जेलर- 24 पद

Odisha Police SI Exam 2025: परीक्षा तिथि और शेड्यूल

ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी किया था। नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन दो दिनों तक होना था। 5 अक्तूबर 2025 को पेपर-I और पेपर-II आयोजित किए जाने थे, जिसमें पेपर-I सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर-II दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक तय था। इसके बाद पेपर-III का आयोजन 6 अक्तूबर 2025 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाना था। अब बोर्ड जल्द ही नई तारीखों का एलान करेगा।

Odisha Police SI Selection Process: चयन प्रक्रिया

ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (OMR आधारित) देनी होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा। लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। हालांकि, जिन प्रश्नों को हल नहीं किया जाएगा, उन पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed