Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NVS Patna Region Teaching and Non-Teaching Recruitment 2026, Registration starts from 8 May

NVS Patna Region Job: नवोदय विद्यालय निकली शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती, कल से करें आवेदन; जानें डिटेल

Thu, 07 May 2026 05:45 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 07 May 2026 05:45 PM IST
सार

NVS Patna Region Recruitment: नवोदय विद्यालय समिति, क्षेत्रीय कार्यालय पटना ने संविदा आधार पर पीजीटी, टीजीटी शिक्षक और स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए है। योग्य उम्मीदवार एनवीएस पटना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी।
 

विज्ञापन
NVS Patna Region Teaching and Non-Teaching Recruitment 2026, Registration starts from 8 May
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NVS Patna Region Vacancy: नवोदय विद्यालय समिति (NVS), पटना ने 2026-27 सत्र के लिए संविदा आधार पर पीजीटी, टीजीटी शिक्षक और स्टाफ नर्स की भर्ती निकाली है। यह भर्ती बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए है। योग्य उम्मीदवार एनवीएस पटना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

इवेंट तिथि
अधिसूचना जारी 08 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू व समाप्त 08 मई 2026 से 15 मई 2026 तक
आवेदन पत्रों की जांच/सत्यापन 16 मई 2026
चयनित उम्मीदवारों को संदेश भेजना 18 मई 2026
साक्षात्कार (इंटरव्यू) 21 मई 2026 से 23 मई 2026 तक

Trending Videos

आवेदन के लिए योग्यता

  • स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए और बी.एड. (NCTE मान्यता प्राप्त संस्थान से) होना जरूरी है। साथ ही, अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) और बी.एड. होना जरूरी है। साथ ही CTET (पेपर-II) पास होना चाहिए।
  • स्टाफ नर्स: उम्मीदवार के पास बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए और राज्य नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। साथ ही कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में ढाई साल का अनुभव जरूरी है।

कितना मिलेगा वेतन?

पद सामान्य स्टेशन (प्रति माह) हार्ड स्टेशन (प्रति माह)
पीजीटी 35,750 42,250
शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष 34,125 40,625
स्टाफ नर्स 34,125 40,625

विज्ञापन

देखें साक्षात्कार स्थल

राज्य समन्वयक नवोदय विद्यालय साक्षात्कार स्थल का पता वेबसाइट
बिहार नवोदय विद्यालय, राजगीर (नालंदा) जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर, नालंदा - 803116 navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/NALANDA/en/home/
झारखंड नवोदय विद्यालय, मेसरा (रांची) जेएनवी, बी.आई.टी. मेसरा, रांची - 835215 navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/RANCHI/en/home/
पश्चिम बंगाल जेएनवी, पश्चिम बर्दवान (दुर्गापुर) जवाहर नवोदय विद्यालय, दुर्गापुर, पश्चिम बर्दवान - 713212 navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Burdwan/en/home/
विज्ञापन

इन पोस्टे के लिए होगा चयन

  • पीजीटी हिंदी
  • पीजीटी अंग्रेजी
  • पीजीटी भौतिक विज्ञान
  • पीजीटी रसायन विज्ञान
  • पीजीटी गणित
  • पीजीटी जीव विज्ञान
  • पीजीटी इतिहास
  • पीजीटी भूगोल
  • पीजीटी अर्थशास्त्र
  • पीजीटी वाणिज्य
  • पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान
  • पीजीटी बंगाली
  • पीजीटी शारीरिक शिक्षा
  • टीजीटी हिंदी
  • टीजीटी अंग्रेजी
  • टीजीटी गणित
  • टीजीटी विज्ञान
  • टीजीटी सामाजिक विज्ञान
  • टीजीटी कंप्यूटर विज्ञान
  • विशेष शिक्षक
  • टीजीटी व्यावसायिक (आतिथ्य एवं पर्यटन)
  • टीजीटी कला
  • टीजीटी संगीत
  • टीजीटी लाइब्रेरियन
  • टीजीटी शारीरिक शिक्षा (पुरुष)
  • टीजीटी शारीरिक शिक्षा (महिला)
  • टीजीटी (तीसरी भाषा: बंगाली)
  • टीजीटी (तीसरी भाषा: उर्दू)
  • स्टाफ नर्स

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • सबसे पहले NVS पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Teacher Recruitment 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें।
  • लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (जैसे फोटो, सिग्नेचर, डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed