फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTPC Recruitment 2026: Apply Today for 135 Deputy Manager Posts, 10 Years Experience Required

एनटीपीसी भर्ती 2026: डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर आवेदन की आज अंतिम तारीख, अनुभवी उम्मीदवार फटाफट भरें फॉर्म

Wed, 26 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 26 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

एनटीपीसी आज डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए ऑनलाइन आवेदन कर दें। इन पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

विज्ञापन
NTPC Recruitment 2026: Apply Today for 135 Deputy Manager Posts, 10 Years Experience Required
एनटीपीसी लिमिटेड - फोटो : X(@ntpclimited)

विस्तार

NTPC Deputy Manager Recruitment 2026: एनटीपीसी लिमिटेड की डिप्टी मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख है। कंपनी ने इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सी एंड आई विभाग में डिप्टी मैनेजर के 135 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें विद्युत के 40, यांत्रिक के 55 और सी एंड आई के 40 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए संबंधित योग्यता के साथ कम से कम 10 साल का कार्यकारी अनुभव जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार आज आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विभाग सामान्य ईडब्ल्यूएस ओबीसी एससी एसटी कुल
इलेक्ट्रिकल 15 4 10 7* 4* 40
मैकेनिकल 21 5 14 8 7* 55
सी एंड आई 15 4 10 6 5* 40
कुल 51 13 34 21 16 135
 

क्या है आवेदन के लिए योग्यता?

  • डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, बिजली क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल या प्रोडक्शन में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास बिजली क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।
  • डिप्टी मैनेजर (सी एंड आई) पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन या इंस्ट्रूमेंटेशन में कम से कम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री जरूरी है। इस पद के लिए भी बिजली क्षेत्र में कम से कम 10 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

वेतन 2 लाख तक

एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) और डिप्टी मैनेजर (सी एंड आई) पद ई-4 ग्रेड के हैं। इन पदों पर 70,000 से 2,00,000 रुपये प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।

इस वैकेंसी के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन शुल्क जमा करने का तरीका

  • उम्मीदवार आवेदन पोर्टल से “भुगतान पर्ची” डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालें।
  • इस पर्ची के साथ नजदीकी एसबीआई शाखा में जाकर आवेदन शुल्क जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के लिए केवल इसी पर्ची का इस्तेमाल करें।
  • बैंक शुल्क जमा करने के बाद जर्नल नंबर और शाखा कोड देगा।
  • उम्मीदवारों को ये जानकारी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दर्ज करनी होगी।
  • गलत खाते में शुल्क जमा करने पर एनटीपीसी की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed