फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NTA NEET 2021: Candidates have the last chance to make corrections in the application of NEET 2021, know what is the latest update regarding the result-safalta

NTA NEET 2021 : NEET 2021 के आवेदन में करेक्शन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास है आखिरी मौका, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

Mon, 25 Oct 2021 08:31 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 25 Oct 2021 08:31 AM IST
सार

NTA ने NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो एक बार फिर से खोल दिया है। अभ्यर्थी अब अपने आवेदन में 26 अक्टूबर तक सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA NEET 2021: Candidates have the last chance to make corrections in the application of NEET 2021, know what is the latest update regarding the result-safalta
neet, नीट - फोटो : twitter

विस्तार

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2021 का आयोजन पूरे देश भर में 12 सितंबर 2021 को किया गया था और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध सीटों पर एडमिशन मिलेगा। इस परीक्षा का देश में काफी क्रेज है और इस बार की NEET में तकरीबन 16 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। दरअसल NTA ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो एक बार फिर से ओपन कर दिया है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NEET Online Course- Join Now की भी मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन

एप्लीकेशन में करेक्शन करने का आखिरी मौका :

NEET 2021 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका देते हुए NTA ने इस परीक्षा के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो को एक बार फिर से खोल दिया है। NTA द्वारा 21 अक्टूबर को जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक अभ्यर्थी अब 26 अक्टूबर 2021 तक अपने आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को उनके आवेदन के विवरणों में से सिर्फ कुछ में संशोधन या त्रुटि सुधार की अनुमति है। इन विवरणों में फेज 1 के डिटेल – जेंडर, राष्ट्रीयता, ईमेल ऐड्रेस, कैटेगरी, सब-कैटेगरी के साथ-साथ दूसरे चरण में सबमिट किये गये सभी विवरण शामिल हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

NEET 2021 के रिजल्ट के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। हालांकि, एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 26 तारीख तक खोले जाने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके परिणाम अब 26 अक्टूबर के बाद ही जारी होंगे। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका रिजल्ट इसी महीने के आखिर तक जारी किया जा सकता है। गौरतलब है की इससे पहले NEET 2021 की प्रोविजनल आंसर की 15 अक्टूबर को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 17 अक्टूबर तक का समय दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करे तैयारी :

अगर आप NEET, NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed