NIRF 2020: देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी – मद्रास (आईआईटी मद्रास)
- आईआईटी एम के नाम से भी प्रसिद्ध आईआईटी मद्रास एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की युनिवर्सिटी है। यह देश में स्थापित तीसरी आईआईटी है। यह पिछले चार सालों से लगातार एनआईआरएफ रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। साल 1959 में स्थापित यह युनिवर्सिटी चेन्नई में स्थित है व 617 एकड़ के क्षेत्र में फैली हुई है।
स्थापना वर्षः 1959
उपलब्ध कोर्सः
एरोस्पेस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनयरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनयरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल ऐंड मैटेरियल इंजीनियरिंग, नैवेल आर्किटेक्चर ऐंड ओशियन इंजीनयरिंग, सिविल इंजीनयरिंग व कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
माइक्रोसॉफ्ट, सिटीबैंक, ईवाई, ईएक्सएल एनालिटिक्स, फ्लिपकार्ट, इंटेल, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मिंत्रा, टाटा स्टील, एचसीएल, एएनआई टेक्लनॉलजी, सीएसएस कॉर्प आदि।
एलुमिनाईः
जय मेनन(सीटीओ-आईबीएम), बी मुर्थरमन (एमडी टाटा स्टील), बीएन सुरेश (डाइरेक्टर- आईआईएसटी), क्रिस गोपालकृष्णन (सीओ-फाउंडर-इंफोसिस), राजू नारायण स्वामी (आईएएस) आदि।
2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- दिल्ली
- आईआईटी दिल्ली देश के प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। इसे अनेको अंतर्राष्ट्रीय रैंकिग में स्थान प्राप्त हो चुका है। इनमें से प्रमुख है क्यूएस, टाइम्स ऐंड बिजनेस टुडे आदि। इसकी स्थापना साल 1961 में हुई थी और यह 320 एकड़ में फैला हुआ है।
एरियाः 320 एकड़
स्थापना वर्षः 1961
उपलब्ध कोर्सः
केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फीजिक्स, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन ऐंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल टेक्नॉलजी।
प्लेसमेंटः
ऐप्पल, फेसबुक, अमेरिकन एक्सप्रेस, डेल, एचसीएल, आईबीएम, कैपजेमिनी, आवाई, जेनपैक्ट, आदित्य बिरला ग्रुप, एडोब आदि।
एलुमिनाईः
बिन्नी बंसल और सचिन बंसल (को फाउंडर- फ्लिपकार्ट), मनविंदर सिंह बग्गा (फॉर्मर चेयरमैन- युनिलीवर), अनुराग दीक्षित और विक्रांत भार्गव (को फाउंडर- पार्टी गेमिंग), योगेश चंद्र दवेश्वर (चेयरमैन आईटीसी) आदि।
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी – मुंबई
- यह देश में स्थापित दूसरी आईआईटी है। क्यूएस, टाइम्स, आउटलुक और द वीक द्वारा इसे लगातार देश की सर्वश्रेष्ठ युनिवर्सिटी में शामिल किया जाता रहा है।
एरियाः 550 एकड़
स्थापना वर्षः 1958
उपलब्ध कोर्सः
एरोस्पेस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग ऐंड मैटेरियल साइंस, इंजीनियरिंग फीजिक्स
प्लेसमेंट्सः
क्वालकॉम, स्कलमबर्जर, आईटीसी, गोल्डमैन, मैकिंसी ऐंड को, माइक्रोसॉफ्ट, मॉर्गन स्टैनली, डज बैंक, टेक्सस इंस्ट्रूमेंट्स, आईबीएम आदि।
एलुमिनाईः
अनिल कुमार (सीनियर पार्टनर-मैकिंसी ऐंड को), आशीष चौहान (एमडी ऐंड सीईओ-बीएसई),
भवीष अग्रवाल (को फाउंडर- ओला कैब्स), विक्टर मेंजेस (सीनियर वाइस चेयरमैन-सिटीग्रुप), नंदन निलेकनी (को फाउंडर- इंफोसिस), कंवल रेखी (को फाउंडर-एक्सेलैन) आदि।
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- कानपुर
- इसका निर्माण 9 अमेरिकी रिसर्च युनिवर्सिटियों द्वारा कानपुर इंडो-अमेरिकन प्रोग्राम (केआईएपी) के तहत किया गया था। यह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का कोर्स कराने वाली देश की पहली युनिवर्सिटी थी। इसकी कुछ प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-
स्थापना वर्षः 1960
उपलब्ध कोर्सः
एरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज ऐंड बायो इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनिरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियिरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैटेरियल्स साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंट्सः
उबर, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, आईबीएम, मिंत्रा, याहू, माइक्रोसॉफ्ट आदि।
एलुमिनाईः
सुमित चौधरी (सीईओ ऐंड फाउंडर-गाइआ स्मार्ट सिटीज), अमिताभ ठाकुर (आईपीएस), प्रेम दास राय (मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट), सौरभ कुमार (पूर्व राजदूत), सुधीर व्यास (पूर्व राजदूत) आदि।
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- खड़गपुर
यह देश में स्थापित पहला आईआईटी है। यह इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एकेडमिक्स व अनुसंधान के लिए जाना जाता है। यह आईआईईएसटी-शिवपुर और जादवपुर युनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा सबसे पुराना टेक्नीकल इंस्टीट्यूट है। इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं-
एरियाः 2100 एकड़
स्थापना वर्षः 1951
उपलब्ध कोर्सः
एरोस्पेस इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर ऐंड फूड इंजीनियरिंग, बयोटेक ऐंड बायोकेमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रिएल सिस्टम इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल ऐंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, ओशियन इंजीनियरिंग ऐंड नैवेल आर्किटेक्चर, मेकैनिकल इंजीनियरिंग और मैनुफैक्चरिंग साइंस ऐंड इजीनियरिंग
प्लेसमेंट्सः
एडोब, बोस्टन कनसल्टिंग ग्रुप, एमयु सिग्मा, सीजीजी इंडिया, ओरेकल, ऐमजॉन, मैकिंसी ऐंड को, साईप्रस, सिनॉप्सिस, टेक्सस इंस्ट्रुमेंट्स, डीई शॉ, ओरेकल, क्वालकॉम, टीसीएस, एचपी, इंटेल, माइक्रोसॉफ्ट आदि।
एलुमिनाईः
श्रीकुमार बनर्जी (पूर्व निदेशक-बार्क), जे साई दीपक, किरन सेठ (फाउंडर- स्पाइक मैके), सुंदर पिचाई (सीईओ गूगल), अरुनभ कुमार (फाउंडर टीवीएफ)
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- रुड़की
भारत का दूसरा सबसे पुराना टेक्नीकल इंस्टीट्यूट आईआईटी रुड़की की स्थापना कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग रुड़की के रूप में हुई थी। यह साल 2001 में आईआईटी बना। यह भी क्यूएस, टाइम, द वीक आदि की रैंकिंग में लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त कर रहा है।
एरियाः 365 एकड़
स्थापना वर्षः 1847
उपलब्ध कोर्सः
बायोटेक्नॉलजी, पॉलीमर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
बायन ऐंड कंपनी, ऐमजॉन, एडोब, मैकिंसी ऐंड को, कोगनिजेंट, फ्लिपकार्ट, ऑरेकल, गूगल, जेपी मॉर्गन चेज ऐंड को, एचपी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक आदि।
एलुमिनाईः
लाला दीन दयाल (अभिनेता), अमित सिंघल (पूर्व वीपी- गूगल), लैरेंस सैमुएल डरेल (चीफ इंजीनियर- दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे), दिनेश पालीवाल (प्रेसीडेंट ऐंड सीईओ हार्मन इंटरनेशनल) आदि।
7. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- गुवाहाटी
- टेक्नीकल एजूकेशन व रिसर्च के क्षेत्र में यह एक अग्रणी युनिवर्सिटी है। यह स्थापना के आधार पर देश की छठवीं आईआईटी है। इसकी कुछ महत्वपूर्ण बातें इस प्रकार हैं-
स्थापना वर्षः 1994
उपलब्ध कोर्सः
बायो साइंस ऐंड बायो इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स ऐंड कंप्यूटिंग, केमिकल साइंस टेक्नॉलजी, इंजीनियरिंग फीजिक्स ऐंड मेकैनिकल इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
बायन ऐंड कंपनी, ऐमजॉन, एडोब, नेटैप, इंफोसिस, कॉगनिजेंट, सिस्को, फ्लिपकार्ट, सीमन्स, टाटा स्टील, गूगल, जेपी मॉर्गन, एबीबी, बजाज आटो, बॉश आदि।
एलुमिनाईः
जसप्रीत सिंह (फाउंडर-ड्रुवा), प्रभात गुप्ता (कोफाउंडर ट्रैवेल ट्राएंगल), सचिन भाटिया (को फाउंडर- दृष्टि सॉफ्ट) आदि।
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- हैदराबाद
- यह देश का सबसे नया आईआईटी है। साल 2008 में स्थापित यह आईआईटी अपने अनुसंधान के लिए जाना जाता है। साल 2019 में इसे क्यूएस रैंकिंग में स्थान प्राप्त हुआ था। इसकी कुछ विशेषताएं इस प्रकार हैं-
स्थापना वर्षः 2008
उपलब्ध कोर्सः
आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग,कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फीजिक्स, इंजीनियरिंग साइंस, मैटेरियल साइंस ऐंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स ऐंड कंप्यूटिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
एडोब, डेल, बैंक ऑफ अमेरिका, ऐमजॉन, ओरेकल, क्वालकॉम, ऐसेन्चर, माइक्रोसॉफ्ट, एएमडी, टाटा स्टील, सैमसंग, एचपीसीएल, हनीवेल, इसरो, एमआरएफ, याहू आदि।
9. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- तिरुचिरापल्ली
एनआईटी तिर्ची के नाम से प्रसिद्ध इस संस्थान की शुरुआत एक क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी। साल 2003 में इसे एनआईटी का दर्जा प्राप्त हुआ। यह देश के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित टेक्नीकल युनिवर्सिटी में से एक है।
एऱियाः 800 एकड़
स्थापना वर्षः 1964
उपलब्ध कोर्सः
सिविल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रुमेंटेशन ऐंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
ऐमजॉन, सिस्को, कोरोमैंडेल, कॉगनिजेंट, जुनिपर नेटवर्क्स, एनटीपीसी, फ्रीस्केल, फेसबुक, बॉश, आदि।
एलुमिनाईः
सत्या प्रभाकर (सीईओ-सुलेखा), राजेश गोपीनाथन (सीईओ ऐंड एमडी- टीसीएस), नटराजन चंद्रशेखरन (चेयरमैन- टाटा मोटर्स, टाटा सन्स, टाटा ग्लोबल बेवरेजेस), आदि।
10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी- इंदौर
- यह मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा साल 2009 में स्थापित 9 आईआईटी में से एक है। पिछले एक दशक में आईआईटी इंदौर ने टेक्नीकल एजूकेशन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह लगातार क्यूएस व टाइम्स कॉलेज रैंकिंग में स्थान प्राप्त कर रही है।
स्थापना वर्षः 2009
उपलब्ध कोर्सः
सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस ऐंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मेटलर्जी इंजीनियरिंग ऐंड मैटेरियल साइंस व मेकैनिकल इंजीनियरिंग।
प्लेसमेंटः
ऐमजॉन, सीए टेक्नॉलजी, सिस्को, एपिक, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, आईओसीएल, विप्रो, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, ब्लु स्टार, बारक्लेस, ओरेकल, आईबीएम, एचपी, एचसीएल, आइसर, मास्टरकार्ट आदि।
पिछले कई वर्षों से आईआईटी व एनआईटी ही टॉप कॉलेज व युनिवर्सिटी का स्थान प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सही समय पर ही आईआईटी जेईई की तैयारी आरम्भ कर दें। Safalta.com आपके लिए 45 दिन का ऑनलाइन IIT-JEE रैंक बूस्टर कोर्स लाया है | कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को 5,999 रुपये की फीस देनी होगी | आज इस कोर्स की फीस पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह छूट पहले 100 एडमिशन के लिए ही उपलब्ध है। इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें और अभी इस कोर्स में दाखिला लें। विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 1500 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को RANK1500 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए यहां विजिट करें - https://bit.ly/2WsGW1s
कमेंट
कमेंट X