फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHM MP Recruitment 2022 For Audiologist and Speech Therapists know how to apply sarkari naukri

NHM MP Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश में निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 04 Apr 2022 01:40 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 04 Apr 2022 01:40 PM IST
सार

NHM MP Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
NHM MP Recruitment 2022 For Audiologist and Speech Therapists know how to apply sarkari naukri
NHM MP Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

NHM MP Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने ऑडियोलॉजिस्ट और थेरेपिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उमम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: इस तारीख तारीख से शुरू होंगे आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 82 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 11 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 अप्रैल, 2022
  • आवेदन समाप्त होने की तारीख- 11 मई, 2022
विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: कुल पदों की संख्या- 82

  • ऑडियोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 44
  • थेरेपिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या- 38

NHM MP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 

NHM MP Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 11 अप्रैल से लेकर 11 मई, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकलवाना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed