NHB Recruitment 2023: एनएचबी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण की समयसीमा 15 जनवरी तक बढ़ी; देखें संशोधित तिथियां
NHB Recruitment Exam 2023: एनटीए ने एनएचबी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे संशोधित तिथियां जान सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
NHB Recruitment Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने एनएचबी भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं और आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
संशोधित तिथियां
पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2024 तक थी, जिसे 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। सुधार विंडो की तारीखों को भी संशोधित किया गया है। पहले सुधार विंडो खुलने की समयसीमा 06 जनवरी से 08 जनवरी 2024 थी, लेकिन अब इसकी समयसीमा 16 जनवरी से 17 जनवरी, 2024 कर दी गई है।
सुधार/संपादन विंडो लाइव होने की अवधि के दौरान उम्मीदवार https://exams.nta.ac.in/NHB/ पर सुधार विंडो के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में ऑनलाइन जमा किए गए विवरणों में सुधार कर सकते हैं।
एनएचबी भर्ती परीक्षा 2023: पंजीकरण कैसे करें
उप निदेशक और वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनटीए परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एनएचबी भर्ती परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करें।
- इसके बाद लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।