फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NEET 2021: Just enough time left to rectify the mistake left in the form, your application can be canceled due to one mistake-safalta

NEET 2021: फॉर्म में रह गई गलती को सुधारने के लिए बस इतना ही समय बाकी, एक चूक से रद्द हो सकता है आपका आवेदन

Fri, 13 Aug 2021 12:25 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 13 Aug 2021 12:25 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के आवेदन फॉर्म में होने वाली गलतियों में सुधार करने के लिए करेक्शन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। इसके लिए 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त की समयसीमा निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
NEET 2021: Just enough time left to rectify the mistake left in the form, your application can be canceled due to one mistake-safalta
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपने भी साल 2021 में आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानि नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और आवेदन करते समय आपके आवेदन फॉर्म में किसी तरह की त्रुटि हो गई थी तो ऐसे सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एनटीए ने फॉर्म में करेक्शन का ऑप्शन खोल दिया है। आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 11 अगस्त से नीट  2021 के लिए एप्लिकेशन करेक्शन विंडो को लाइव कर दिया है। ऐसे में फॉर्म भरते समय जिन अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की कोई गलती हो गई थी वे लिंक एक्टिव होने के बाद अपने एप्लिकेशन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे। 

विज्ञापन

एजेंसी द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार NTA 14 अगस्त को करेक्शन विंडो बंद कर देगा ऐसे में जिन उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में कोई बदलाव करना है या त्रुटि सुधार करनी है वे नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया 14 अगस्त तक पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ऐसा न करने पर अभ्यर्थियों का आवेदन रद्द भी किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और जल्द ही आपको किसी भी परीक्षा में शामिल होना है तो जल्द से जल्द सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां एक्सपर्ट फैकल्टी टीम के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे करेक्शन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • एप्लिकेशन फॉर्म करेक्शन के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नये पेज पर रीडायरेक्ट होंगे, यहो अपनी डिटेल्स के साथ लॉगिन करें.
  • एप्लिकेशन फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें करेक्शन करें। 

कब और कितनी भाषाओं में कराई जानी है परीक्षा 

अगर आपने नीट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अब आपको इसकी परीक्षा का इंतजार बना है तो ऐसे उम्मीदवारों को बता दें कि NTA 12 सितंबर, 2021 को पेन और पेपर मोड में NEET 2021 परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम उम्मीदवार अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में परीक्षा दे सकेंगे। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की करें फ्री में तैयारी 

अगर आप अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा जैसे NDA/NA,CDS, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी या उसका रिवीजन करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed