फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: There is competition among thousand students for one seat, the cutoff in previous year-safalta

NDA Exam 2022: एक सीट के लिए हजार छात्रों के बीच होती है प्रतिस्पर्धा, पिछले वर्षों में कितना रहा है कटऑफ

Fri, 02 Sep 2022 02:18 PM IST
Shobhit Shukla Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Shobhit Shukla Updated Fri, 02 Sep 2022 02:18 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: There is competition among thousand students for one seat, the cutoff in previous year-safalta
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा 12वीं पास अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। दरअसल इस परीक्षा में12वीं पास या बारहवीं में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी हिस्सा ले सकते हैं और सेना में अफसर बनने के अपने सपने को पूरा करते हैं। UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। गौरतलब है कि इनदिनों NDA/NA II 2022 के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से मई 2022 में ही आवेदन मांगे गए थे और अब इसके लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होने जा रही है। यूपीएससी ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में बेहतर रिवीजन करके परीक्षा की कंप्लीट तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता की NDA/NA E-book - Downlode Now की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी सफलता के NDA Traget Batch 2022 की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

एक सीट के लिए हजार अभ्यर्थियों में होती है प्रतिस्पर्धा :

इस प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए हर बार लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इस परीक्षा के जरिए औसतन 400 अभ्यर्थियों का ही चयन होता है। सीटों की संख्या बेहद ही कम होने की वजह से इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होता है। दरअसल इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अब हर साल तकरीबन 5 से 6 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में एक सीट के लिए एक हजार से भी अधिक अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। गौरतलब है कि NDA/NA II 2022 के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में कितना गया है कट ऑफ :

NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कट ऑफ 355 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कट ऑफ 726 मार्क्स गया था। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स, जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। वहीं NDA/NA II 2019 में लिखित परीक्षा का कट ऑफ 346 मार्क्स, NDA/NA I  2019 में 342 मार्क्स, NDA/NA II 2018 में 325 मार्क्स, NDA/NA I 2018 में 338 मार्क्स, NDA/NA II 2017 में 258 मार्क्स, NDA/NA I 2017 में 342 मार्क्स , NDA/NA  II 2016 में 229 मार्क्स तथा NDA/NA I 2016 में 288 मार्क्स गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed