फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA admit card can be issued by this date-safalta

NDA 2022: इस तारीख तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, जानें परीक्षा में जनरल नॉलेज के हर टॉपिक का क्या है वेटेज

Thu, 18 Aug 2022 04:03 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 18 Aug 2022 04:03 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होनी है। इस परीक्षा में सफल होने वाले 370 अभ्यर्थियों को NDA में और 30 अभ्यर्थियों को NA में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
NDA admit card can be issued by this date-safalta
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होनी है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है और इसमें चार से पांच लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 अगस्त तक जारी किए जा सकते हैं।अभ्यर्थियों को इससे जुड़ी जानकारियों के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल करसकते हैं।

विज्ञापन

जनरल नॉलेज के हर टॉपिक का क्या है वेटेज :

NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें 400 अंकों के प्रश्न जनरल नॉलेज से होंगे। जनरल नॉलेज के पेपर में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमेस्ट्री, जनरल साइंस, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट, जियोग्राफी तथा करेंट इवेंट्स जैसे कुल 6 टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इनमें फिजिक्स को 25 प्रतिशत, केमेस्ट्रीको 15 प्रतिशत, जनरल साइंस को 10 प्रतिशत, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट को 20 प्रतिशत जियोग्राफी को 20 प्रतिशत तथा करेंट इवेंट्स को 10 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इस हिसाब से देखा जाए तो इस परीक्षामें अभ्यर्थियों से फिजिक्स से 100 अंको के प्रश्न, केमेस्ट्री से 60 अंको के प्रश्न, जनरल साइंस से 40 अंको के प्रश्न, हिस्ट्री एंड फ्रीडम मूवमेंट से 80 अंको के प्रश्न, जियोग्राफी से 80 अंको के प्रश्न तथा करेंट इवेंट्ससे 40 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन

कहा है कटऑफ का गणित :

NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कटऑफ 355 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कटऑफ 726 मार्क्स गया था। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखितपरीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स, जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान NDA/NA भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को 360 से 370 मार्क्स स्कोर करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed