फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2023: Know how many candidates take part in NDA exam every year,math of competition and cutoff-safalta

NDA 2023 : जानें हर वर्ष कितने अभ्यर्थी लेते हैं एनडीए परीक्षा में हिस्सा, क्या है कम्प्टीशन और कटऑफ का गणित

Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 03 Jan 2023 04:05 PM IST
सार

दिसम्बर की 21 तारीख को इस परीक्षा के लिए जारी होने जा रहे नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 16 से 19 वर्ष तक की आयु के 12वीं पास युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनडीए के प्रत्येक बैच में 400 के करीब कैडेट्स का चुनाव किया जाता है। अगर आप भी एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के वीडियो कोर्स की सहायता ले सकते हैं।  
 

विज्ञापन
NDA 2023: Know how many candidates take part in NDA exam every year,math of competition and cutoff-safalta
यूपीएससी एनडीए 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नेवल अकादमी (NA) में दाखिला लेकर सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए इंतजार के दिन अब खत्म हुए। दिसम्बर माह की 21 तारीख को इस परीक्षा के लिए जारी होने जा रहे नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 16 से 19 वर्ष तक की आयु के 12वीं पास युवा इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। एनडीए के प्रत्येक बैच में 400 के करीब कैडेट्स का चुनाव किया जाता है। जिसमें 40 कैडेट वायु सेना और 50 कैडेट नौसेना के लिए तथा बाकी बचे कैडेट्स को आर्मी के लिए चुने जाते हैं। इस परीक्षा के लिए 5 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। लेकिन साक्षात्कार के लिए 10 हजार छात्रों को ही बुलाया जाता है। अगर आप भी एनडीए टेस्ट 2022-23 की तैयारी कर रहे हैं। तो सफलता के NDA Video Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए एग्जाम प्रिपरेशन

एनडीए परीक्षा के लिए बीते 5 वर्षों में वैकेंसी  

वर्ष एनडीए I एनडीए II 
2021 400 400
2020 418 413
2019 415 415
2018 415 383
2017 390 390

बीते वर्षों में एसएसबी इंटरव्यू पास करने वाले अभ्यर्थी  

NDA Exam Session Year Interviewd Condidate
एनडीए 2 2021 462
एनडीए 1 2021 545
एनडीए 1 2020 533
एनडीए 2 2020 662
एनडीए 1 2019 447
एनडीए 2 2018 520
एनडीए 1 2018 379
एनडीए 2 2017 447

एनडीए में कम्प्टीशन  

एनडीए परीक्षा में कम्प्टीशन की बात करें तो युवाओं के सिलेक्शन का चांस केवल .2 से .4 प्रतिशत होता है। क्योंकि 3 से 6 लाख तक आवेदन प्रतिवर्ष एनडीए कोर्सों के लिए आते हैं। दोनों एनडीए कोर्सों में मिलाकर 700-800 सीटें ही होती हैं। जिसके लिए उम्मीदवार फाइट करते हैं। इसीलिए हायर कटऑफ वाले युवाओं का ही चयन हो पाता है।   

विज्ञापन

एनडीए एनए कटऑफ  

एडीए 2 2021 की परीक्षा में 355 अंक कटऑफ गई थी। वहीं एनडीए 1 2021 में यह 343 अंक थी। वहीं 2020 में एनडीए 2 के लिये 355 और एनडीए 1 के लिए भी 350 कटऑफ गई थी। इसलिए इस वर्ष भी एनडीए कटऑफ को 360 से 375 के आसपास जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बेहतर तैयारी वाले युवा ही इसमें चयनित हो सकते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी  

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC CGL, SSC GD, SBI PO, CTET, NDA और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

एनडीए परीक्षा में कम्प्टीशन की बात करें तो युवाओं के सिलेक्शन का चांस केवल .2 से .4 प्रतिशत होता है। क्योंकि 3 से 6 लाख तक आवेदन प्रतिवर्ष एनडीए कोर्सों के लिए आते हैं।

एनडीए परीक्षा 2023 के लिए कब आवेदन कर सकते हैं?

उम्मीदवार एनडीए परीक्षा 2023 के लिए 21 दिसम्बर 2022 से लेकर 10 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

एनडीए परीक्षा में कौन आवेदन कर सकता है?

एनडीए परीक्षा में 12वीं परीक्षा देने जा रहे छात्र और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

एनडीए परीक्षा साल में कितनी बार आयोजित होती है?

यूपीएससी द्वारा एनडीए परीक्षा का हर वर्ष अलग अलग कोर्स के लिए 2 बार आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed