{"_id":"5e783e918ebc3e6f945b55cc","slug":"national-recruitment-agency-nra-to-be-constituted-for-ssc-railway-and-bank-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी, रेलवे और बैंक की परीक्षा के लिए होगा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
एसएससी, रेलवे और बैंक की परीक्षा के लिए होगा राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन
Mon, 23 Mar 2020 10:14 AM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं बैंकिंग सेवा में चयन के लिए एक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए ) का गठन किया जा रहा है। एनआरए के जरिए अगले साल से एसएससी, रेलवे, बैंकिंग के लिए ग्रुप बी और ग्रुप सी सेवाओं की भर्ती की जाएगी। सरकार की ओर से साल के अंत तक नई एजेंसी का गठन कर लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए यह बड़ा बदलाव होगा। इससे परीक्षार्थियों को आर्थिक बोझ से बचाया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर सरकार पर इससे बार-बार परीक्षाओं का बोझ और खर्च कम होगा। इस बदलाव से उन परीक्षार्थियों को सहूलियत होगी जो दूसरे जिले सेंटर होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाते। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
कम होगा परीक्षार्थियों का बोझ :
केंद्र सरकार की ओर से हर साल 50 से अधिक भर्ती परीक्षाएं होती हैं। परीक्षाओं को 20 से अधिक एजेंसी अलग-अलग समय पर कराती हैं। इस प्रक्रिया में समय अधिक लगता है। नई प्रक्रिया से परीक्षार्थियों को आसानी होगी और खाली पदों को जल्द भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
एनआरए की ओर से होने वाली पहले चरण की परीक्षा कॉमन ऑन लाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा से कट ऑफ दिया जाएगा। परीक्षा के लिए अपनी मर्जी से केंद्र चुना जा सकेगा। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से अपनी परीक्षाओं में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
ये भी पढें : कोरोना के कहर से बचने के लिए अब सफलता क्लास के साथ यूट्यूब पर फ्री में करें सरकारी नौकरी की तैयारी