फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Nainital Bank SO Admit Card 2026 Released, Download Hall Ticket and Check Exam Pattern

नैनीताल बैंक भर्ती: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; देखें परीक्षा पैटर्न

Wed, 23 Sep 2026 05:58 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 23 Sep 2026 05:58 PM IST
सार

नैनीताल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Nainital Bank SO Admit Card 2026 Released, Download Hall Ticket and Check Exam Pattern
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

नैनीताल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती में ग्रेड/स्केल-I, II और III के कुल 41 पद हैं। जिन उम्मीदवारों ने 15 अगस्त से 7 सितंबर 2026 के बीच आवेदन किया था, वे अपने रजिस्ट्रेशन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा अक्तूबर 2026 में होने की संभावना है।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा पैटर्न?

विज्ञापन
टेस्ट का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक भाषा समय-सीमा
रीजनिंग 40 40 केवल अंग्रेजी 35 मिनट
इंग्लिश भाषा 40 40 अंग्रेजी 35 मिनट
जनरल अवेयरनेस (बैंकिंग पर विशेष ध्यान) 40 40 - 20 मिनट
प्रोफेशनल नॉलेज 40 40 - 20 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 40 40 - 35 मिनट
- 200 200 - 145 मिनट

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में 145 मिनट का समय

स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा की कुल अवधि 145 मिनट होगी। हालांकि, लॉगिन, कॉल लेटर जमा करने और निर्देश पढ़ने समेत अन्य प्रक्रिया के कारण उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर करीब 200 मिनट तक रहना पड़ सकता है। सभी टेस्ट अंग्रेजी में होंगे और हर टेस्ट के लिए अलग समय तय रहेगा। उम्मीदवार उसी तय समय में संबंधित टेस्ट के सवाल हल कर सकेंगे।

गलत जवाब पर लगेगी नेगेटिव मार्किंग

सभी सवाल बहुविकल्पीय होंगे और हर सवाल में पांच विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से एक सही होगा। सही विकल्प पर माउस से क्लिक करके जवाब देना होगा। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी और हर गलत जवाब के लिए उस सवाल के निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) अंक काटा जाएगा। परीक्षा में हैंडआउट में दिए उदाहरणों से अलग और अधिक कठिन सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज जरूर ले जाएं

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • ओरिजिनल फोटो आईडी, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस
  • फोटो आईडी की एक फोटोकॉपी
  • एडमिट कार्ड में बताई गई संख्या के अनुसार पासपोर्ट साइज फोटो

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़े एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

नाम में गलती होने पर नहीं मिलेगा प्रवेश

  • एडमिट कार्ड में दी गई परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर का पता पहले ही नोट कर लें।
  • देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • एडमिट कार्ड पर हाल की पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर जरूर ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईडी की फोटोकॉपी और ओरिजिनल आईडी भी लेकर जाएं।
  • मान्य आईडी में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, फोटो वाली बैंक पासबुक, ई-आधार, कर्मचारी आईडी आदि शामिल हैं।
  • राशन कार्ड और लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस को आईडी के तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • कॉल लेटर और आईडी प्रूफ में आपका नाम एक जैसा होना चाहिए।
  • शादी या किसी अन्य कारण से नाम बदलने वाली महिला उम्मीदवारों को नाम बदलने का प्रमाण, जैसे विवाह प्रमाणपत्र या गजट नोटिफिकेशन, साथ रखना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र पर बैंक और परीक्षा स्टाफ के सभी निर्देशों का पालन करें। नियम तोड़ने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
  • परीक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, किताब, नोट्स, नोटबुक या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • अपने साथ बॉल-पॉइंट पेन जरूर ले जाएं।
  • रफ काम के लिए दी गई शीट परीक्षा खत्म होने के बाद इनविजिलेटर को वापस करनी होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक जांच और फोटो कैप्चर किया जाएगा। इसलिए आधार कार्ड जरूर ले जाएं।
  • बायोमेट्रिक जांच के लिए उंगलियां साफ और सूखी रखें। उंगलियों पर मेहंदी, स्याही या कोई रंग लगा हो तो उसे पहले ही हटा लें।
  • अंगूठे में चोट या कोई समस्या होने पर परीक्षा केंद्र के अधिकारी को तुरंत बताएं।
  • बायोमेट्रिक जांच से इनकार करने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा के दौरान नकल या किसी दूसरे उम्मीदवार से जवाब शेयर करने पर उम्मीदवारी रद्द हो सकती है और बैंक कार्रवाई कर सकता है।
  • परीक्षा से जुड़ी सामग्री को कॉपी करना, बाहर ले जाना, शेयर करना या बिना अनुमति के अपने पास रखना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है।
  • परीक्षा के दौरान तकनीकी समस्या होने पर जरूरत पड़ने पर दोबारा परीक्षा कराई जा सकती है। इस संबंध में परीक्षा संस्था का फैसला अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed