फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply for 588 Technical Services Posts Details Here

MPSC Recruitment 2022: एमपीएससी तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका

Mon, 14 Mar 2022 06:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 14 Mar 2022 06:18 PM IST
सार

MPSC Recruitment 2022 Last Date: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के तहत वन रक्षक, कृषि अधिकारी, सहायक कार्यकारी अधिकारी, सहायक अभियंता और उप मंडल जल संरक्षण अधिकारी के 588 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने वाली है।

विज्ञापन
MPSC Recruitment 2022 Last Date to Apply for 588 Technical Services Posts Details Here
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2022 के तहत वन रक्षक, कृषि अधिकारी, सहायक कार्यकारी अधिकारी, सहायक अभियंता और उप मंडल जल संरक्षण अधिकारी के 588 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म होने वाली है। उम्मीदवार जो एमपीएससी तकनीकी सेवा भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 मार्च को रात्रि 11.59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आयोग ने एमपीएससी तकनीकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा को 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित करना निर्धारित किया है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

विज्ञापन

एमपीएससी तकनीकी सेवा परीक्षा 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 21 फरवरी 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2022
  • चालान द्वारा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 मार्च 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तिथि : 30 अप्रैल 2022
  • मुख्य परीक्षा की तिथि : जल्द ही अधिसूचित की जाएगी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण

  • पद और विभाग का नाम : तकनीकी सेवाएं
  • कुल रिक्तियों की संख्या : 588
 
  1. फॉरेस्ट गार्ड, ग्रुप बी : 77 पद
  2. एग्रीकल्चर ऑफिसर, ग्रुप ए : 19 पद
  3. एग्रीकल्चर ऑफिसर, ग्रुप बी : 61 पद
  4. एग्रीकल्चर ऑफिसर, ग्रुप बी जूनियर :- 123 पद
  5. असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, आर्किटेक्चर, ग्रुप ए : 20 पद
  6. असिस्टेंट इंजीनियर, आर्किटेक्चर, ग्रुप ए, कैटेगरी -1 : 21 पद
  7. असिस्टेंट इंजीनियर, आर्किटेक्चर, ग्रुप ए, कैटेगरी-2 : 132 पद
  8. असिस्टेंट इंजीनियर मैकेनिकल, कैटेगरी-2, ग्रुप बी : 76 पद
  9. असिस्टेंट इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, कैटेगरी-2, ग्रुप बी : 48 पद
  10. सब डिवीजनल वाटर कंजर्वेशन ऑफिसर, आर्किटेक्चर, ग्रुप ए : 11 पद

विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022 के पात्रता मानदंड

 

शैक्षणिक योग्यता : संबंधित पदों के अनुसार, उम्मीदवारों के पास संबंधित संकाय और विषय में स्नातक की डिग्री जैसे- बीएससी/ बीफार्मा/ बीई/ बीटेक, कृषि / कृषि इंजीनियरिंग / बागवानी / सिविल इंजीनियरिंग / मैकेनिकल इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि होनी चाहिए। 

आयु सीमा : आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 38 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
 

एमपीएससी भर्ती 2022 आवेदन और चयन प्रक्रिया 

इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट mpsconline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। एमपीएससी तकनीकी सेवा 2022 चयन प्रक्रिया के तहत चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा। अधिक जानकारी के लिए एमपीएससी तकनीकी सेवा 2022 अधिसूचना mpsc.gov.in पर विजिट करें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए results.amarujala.com पर क्लिक करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed