फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Administrative Officer Recruitment 2022 Notification (Out) Check Details Here

MPSC AO Recruitment 2022: एमपीएससी प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 24 Mar 2022 06:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 24 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक अधिकारी के कुल 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ये पद जनरल स्टेट सर्विसेज और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में रिक्त ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए है।

विज्ञापन
MPSC Administrative Officer Recruitment 2022 Notification (Out) Check Details Here
MPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPSC Recruitment 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अधिकारियों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती महाराष्ट्र सरकार के अधीन विभागों में प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए की जा रही है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने प्रशासनिक अधिकारी के कुल 73 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। 
विज्ञापन

ये पद जनरल स्टेट सर्विसेज और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट में रिक्त ग्रुप-बी के पदों पर भर्ती के लिए है। इन पदों के लिए सरकारी नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च, 2022 से 10 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एमपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा। 
विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय कीसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को मराठी भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना जरूरी है, ताकि वह सुविधा पूर्वक मराठी बोल, पढ़ और लिख सके। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तों से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए एमपीएससी की वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

 

MPSC Recruitment 2022: आवेदन के लिए आयु-सीमा

एमपीएससी ने प्रशासनिक अधिकारी के पदों के पर विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग आयु-सीमा निर्धारित की हैं। जिसमें सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 18 से 40 वर्ष, ओबीसी के लिए 18 से 43 वर्ष और एसटी, एससी के लिए 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। उपरोक्त आयु सीमा के दायरे में आने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन

MPSC Recruitment 2022: महत्वपू्र्ण तिथियां व आवेदन शुल्क

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 21 मार्च, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि - 10 अप्रैल, 2022


 

MPSC AO Recruitment 2022 आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 719 रुपये
  • वहीं, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 449 रुपये


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed