MPPSC 2024: एमपी एसएसई-एसएफएस भर्ती की अधिसूचना जारी, 19 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
MPPSC SSE,SFS Recruitment 2024: एमपी एसएसई-एसएफएस पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SSE,SFS Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE) और राज्य वन सेवा परीक्षा (SFS) 2024 के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2024 तक है।
MPPSC परीक्षा पैटर्न और तिथि
एमपी एसएसई-एसएफएस प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
MPPSC SSE,SFS रिक्तियों का विवरण
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में निकली इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 74 पदों को भरना है, जिनमें से 60 पद एसएसई 2024 परीक्षा के लिए हैं और 14 पद एसएफएस परीक्षा 2024 के लिए हैं।
MPPSC SSE,SFS रिक्तियों का विवरण
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।