फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Scientific Officer Recruitment 2022 Madhya Pradesh Public Service Commission released notification for recruitment on the post of Scientific Officer, sarkari naukri

MPPSC Recruitment 2022: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर निकालीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Wed, 26 Jan 2022 11:26 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 26 Jan 2022 11:26 PM IST
सार

MPPSC Recruitment 2022: इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 44 है। इनमें वैज्ञानिक अधिकारी फिजिक्स के लिए- 15, वैज्ञानिक अधिकारी केमेस्ट्री के लिए- 16 और वैज्ञानिक अधिकारी बॉयोलोजी के लिए 13 पद जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
MPPSC Scientific Officer Recruitment 2022 Madhya Pradesh Public Service Commission released notification for recruitment on the post of Scientific Officer, sarkari naukri
MPPSC Scientific Officer Recruitment 2022 - फोटो : file photo

विस्तार

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने वैज्ञानिक अधिकारी (Scientific Officer) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्तियां
एमपीपीएससी वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 44 है। इनमें वैज्ञानिक अधिकारी फिजिक्स के लिए- 15, वैज्ञानिक अधिकारी केमेस्ट्री के लिए- 16 और वैज्ञानिक अधिकारी बॉयोलोजी के लिए 13 पद जारी किए गए हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी, 2022 तक है। सभी इससे पहले ही आवेदन कर लें। 
विज्ञापन


शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में एमएससी की डिग्री हनी चाहिए। भर्ती से जुड़े अन्य अपडेट और जरूरी योग्यता को जानने के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबलाइट पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी दर्ज कर के अपना पजीयन करें।

5. अब अपनी आईडीऔर पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब मांगी जी रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए अपना आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

यह भी पढ़ें- Coast Guard Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक में ग्रुप सी के पदों पर निकलीं भर्तियां, यहां जानें आवेदन का तरीका


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed