फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPHC Civil Judge Recruitment 2023 last date soon to apply at mphc.gov.in

MPHC Civil Judge Recruitment 2023 : सिविल जज पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट करें अप्लाई

Tue, 12 Dec 2023 01:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 12 Dec 2023 01:08 PM IST
सार

MPHC Civil Judge Recruitment 2023: एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे आखिरी तारीख से पहले इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPHC Civil Judge Recruitment 2023 last date soon to apply at  mphc.gov.in
MPHC Civil Judge Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Madhya Pradesh High Court Civil Judge Recruitment 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर भर्ती चल रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे आखिरी तारीख से पहले इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

MPHC Civil Judge Recruitment शैक्षणिक योग्यता

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी यूनिवर्सिटी से एलएलबी ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPHC Civil Judge परीक्षा तिथियां

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 22 से 24 दिसंबर 2023 तक समय मिलेगा। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि प्री परीक्षा का रिजल्ट 26 फरवरी 2024 को जारी किया जाएगा। सिविल जज मुख्य परीक्षा 30 और 31 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 10 मई 2024 को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

MPHC Civil Judge Vacancy रिक्तियों का विवरण

एमपी में सिविल जज के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रेगुलर 61 पद

  • सिविल जज (जूनियर डिवीजन) बैकलॉग 138 पद

MPHC Civil Judge आवेदन शुल्क

एमपी हाईकोर्ट जबलपुर में सिविल जज पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/अन्य राज्य के उम्मीदवारों को 977.02 रुपये, जबकि ओबीसी / एससी / एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 577.02 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन शुल्क मोड डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग मोड के माध्यम से करना होगा।

MPHC Civil Judge Recruitment 2023 वेतन

मध्यप्रदेश में सिविल जज पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल जे 1 के तहत हर महीने 77,840 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed