फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB Vacancy: Last date for Madhya Pradesh supervisor recruitment Soon, apply immediately

MPESB Vacancy: एमपी में पर्यवेक्षक के 600+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, जल्दी भरें फॉर्म; सैलरी 80 हजार तक

Thu, 23 Jan 2025 10:00 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 23 Jan 2025 10:00 AM IST
सार

MPESB Supervisor Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही पर्यवेक्षक के 660 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPESB Vacancy: Last date for Madhya Pradesh supervisor recruitment Soon, apply immediately
MPESB Supervisor Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB Supervisor Registration: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) आज यानी 23 जनवरी को पर्यवेक्षक भर्ती 2024 (Paryavekshak Recruitment Test 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 660 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (esb.mp.gov.in) पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

28 जनवरी तक मिलेगा संशोधन का मौका

पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन पत्र में संशोधन के लिए अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित है। चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2025 से किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत पांच अलग-अलग पद कोड के तहत रिक्तियों को विभाजित किया गया है। इनमें महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पुरुषों दोनों के लिए अवसर हैं।
विज्ञापन

 

कहां कितनी वैकेंसी?  

  • पद कोड 01: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग)– 10 पद
  • पद कोड 02: खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग)– 9 पद
  • पद कोड 03: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती – 321 पद
  • पद कोड 04: खुली सीधी भर्ती (महिलाओं के लिए)– 288 पद
  • पद कोड 05: खुली सीधी भर्ती (पुरुषों के लिए)– 32 पद

आवेदन शुल्क  

इस पर्यवेक्षक भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/दिव्यांग) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल शुल्क के रूप में 60 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से फॉर्म भरने पर पोर्टल शुल्क के तौर पर 20 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

पात्रता और आयु सीमा  

इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए पात्रता में कुछ विशेष शर्तें हैं। सीमित सीधी भर्ती के तहत, उम्मीदवारों के पास 12वीं पास होने के साथ-साथ मध्य प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, खुली सीधी भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री आवश्यक है। 

आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी।

सैलरी

पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) पदों पर चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट को 25,300 रुपये से लेकर 80,500 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed