फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPESB MP Excise Constable Exam 2025 To Be Held on September 9, New Date Announced; Check Exam Pattern

MP Excise Constable Exam: नौ सितंबर को होगी एमपी आबकारी कांस्टेबल परीक्षा, नई तारीख जारी; जानें एग्जाम पैटर्न

Wed, 27 Aug 2025 08:18 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 27 Aug 2025 08:18 AM IST
सार

MPESB Excise Constable Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 9 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई को होना था, लेकिन किसी कारणवश इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
MPESB MP Excise Constable Exam 2025 To Be Held on September 9, New Date Announced; Check Exam Pattern
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MP Excise Constable Exam Schedule: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एक्साइज कांस्टेबल (आबकारी आरक्षक) भर्ती परीक्षा 2024 की नई तारीख घोषित कर दी है। पहले यह परीक्षा 5 जुलाई 2025 को होनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन 9 सितंबर 2025 को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

दो शिफ्टों में होगी एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा

एमपी एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा में अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा:
  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

रिक्ति विवरण

एमपीईएसबी ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इनमें 72 पद अनारक्षित वर्ग के लिए निर्धारित हैं, जबकि 26 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेंगे। इसके अलावा, 75 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 36 पद अनुसूचित जाति और 44 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

पोस्ट नाम अनारक्षित ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
एमपी एक्साइज कांस्टेबल 72 26 75 36 44 253

 

ये रहेगा परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 अंकों के प्रश्न हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल स्तर का होगा। सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान से 40 अंकों के, बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि से 30 अंकों के और विज्ञान एवं सरल अंक गणित से 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed