एमपीईएसबी: ग्रुप-3 सब इंजीनियर की निकलीं ढेरों नौकरियां, कल से करें आवेदन, कौन भर सकता है फॉर्म? जानें डिटेल्स
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-3 के तहत 1,700 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें सब इंजीनियर समेत कई तकनीकी पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी और 12 सितंबर तक चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB Group-3 Sub Engineer Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के दूसरे संस्करण के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1,700 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या है आवेदन की शर्तें?
- सब इंजीनियर: सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
- ड्राफ्ट्समैन: सिविल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री के साथ ऑटोकैड और ड्राफ्टिंग की जानकारी जरूरी है।
- प्रयोगशाला तकनीशियन: संबंधित इंजीनियरिंग विषय में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
- अन्य पद: संबंधित पद के लिए विभाग की ओर से तय शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 45 वर्ष तक की छूट दी गई है। महिला उम्मीदवारों के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित है।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क
| वर्ग/श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 500 प्रति प्रश्न पत्र |
| एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (मध्य प्रदेश निवासी) | 250 प्रति प्रश्न पत्र |
| सीधी भर्ती – लंबित मामले | कोई शुल्क नहीं |
| MP Online कियोस्क से आवेदन | 60 पोर्टल शुल्क |
| पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता | 20 पोर्टल शुल्क |
परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पद और वेतन स्तर के आधार पर वेतन दिया जाएगा।
| पद | वेतनमान | वेतन स्तर |
|---|---|---|
| उप अभियंता | 32,800 - 1,03,600 | लेवल-8 |
| प्रयोगशाला तकनीशियन | 25,300 - 80,500 | लेवल-6 |
| नक्शानवीस | 25,300 - 80,500 | लेवल-6 |
| सर्वेक्षक | 22,100 - 70,000 | लेवल-5 |
कैसे भरें फॉर्म?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Group-3 भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचकर सबमिट करें।