MPESB: एमपी में ग्रेजुएट्स के लिए ग्रुप-2 के 339 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर से पहले करना होगा आवेदन; पढ़ें विवरण
MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 339 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 कुल 339 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 9 सितंबर 2025 से शुरू होकर 23 सितंबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए 9 सितंबर 2025 से 28 सितंबर 2025 तक का समय मिलेगा।
MPESB Group 2 Sub Group 3 Eligibility: स्नातक अभ्यर्थी करें आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों का सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ें।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। पहली पाली में उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1:00 बजे रिपोर्ट करना होगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
आवेदन के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। सभी उम्मीदवारों को यह शुल्क ऑनलाइन आवेदन के समय जमा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने के बाद इसे ध्यान से चेक करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अपने पास रख लें।