फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Teacher Admit Card Released: Exam on April 20; know Here How to Download Your Hall Ticket

MP Teacher Admit Card: एमपी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस दिन होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 14 Apr 2025 01:33 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 14 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

MPESB Teacher Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने तृतीय वर्ग के शिक्षक पदों की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा देने के इच्छुक हैं, वे तुरंत नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। 

विज्ञापन
MP Teacher Admit Card Released: Exam on April 20; know Here How to Download Your Hall Ticket
MPESB Teacher Admit Card 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

MPESB Teacher Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मिडिल और प्राइमरी स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट (MPSTST) 2024 के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब esb.mp.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और अपने माता के नाम के पहले दो अक्षर+ अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 डिजिट डालकर लॉग इन करना होगा।

विज्ञापन

20 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

एमपीईएसबी शिक्षक परीक्षा 2025 की परीक्षा 20 अप्रैल 2025 से शुरू होगी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा के दौरान सभी उम्मीदवारों का बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें यह विवरण 

  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा सेंटर का पता
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा की तिथि
  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की जन्मतिथि
  • उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
  • परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
  • परीक्षा के विषय
  • परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

परीक्षा में भाग लेने के लिए गाइडलाइंस

एमपीईएसबी शिक्षक परीक्षा 2025 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस निर्धारित की गई हैं।

  • उम्मीदवार का आधार कार्ड पंजीकृत और सत्यापित होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा, परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा, जैसे कि मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक पहचान पत्र।
  • परीक्षा केन्द्र में समय पर रिपोर्टिंग करना भी जरूरी है, क्योंकि विलंब से आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, केल्कुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः निषिद्ध रहेगा, ताकि परीक्षा में नकल और किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

MP Teacher Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Admit Card - MP Middle & Primary Teacher Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि और माता के नाम के पहले दो अक्षर तथा आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक दर्ज करें।
  • लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें और परीक्षा में साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed