फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Recruitment 2025: Apply Online for 500 Subedar, ASI, Stenographer Posts from Oct 3

MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस में 500 पदों पर नई भर्ती का एलान, 12वीं पास इस दिन से करें आवेदन

Sat, 20 Sep 2025 10:19 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 10:19 AM IST
सार

MP Police ASI Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
MP Police Recruitment 2025: Apply Online for 500 Subedar, ASI, Stenographer Posts from Oct 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में 7500 कांस्टेबल की भर्ती के बाद अब एक और बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस बार पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 22 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध होगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में किया जाएगा।

  • ऑनलाइन आवेदन - 3 अक्तूबर से 17 अक्तूबर 2025
  • आवेदन सुधार - 22 अक्तूबर 2025 तक
  • परीक्षा - 10 दिसंबर 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

पदों का विवरण

  • सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (सामान्य शाखा) – 90 पद
  • सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (विशेष शाखा) – 10 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय (सामान्य शाखा) – 110 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय (मैदानी इकाई) – 220 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय (विशेष शाखा) – 55 पद
  • एएसआई अनुसचिवीय (अपराध अनुसंधान विभाग) – 15 पद
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता


1. सूबेदार (अनुसचिवीय) स्टेनोग्राफर

  • हायर सेकेंडरी परीक्षा (पुरानी प्रणाली) या 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण।
  • मान्यता प्राप्त परिषद/बोर्ड/पॉलिटेक्निक/आईटीआई से 100 शब्द प्रति मिनट की आशुलिपि परीक्षा पास।
  • कम्प्यूटर प्रवीणता प्रमाणन परीक्षा (CPCT) पास होना आवश्यक, जिसमें हिन्दी टाइपिंग शामिल हो।
  • निम्न में से कोई एक योग्यता अनिवार्य :
    • DOEACC से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा पास,
    • आईटीआई से "COPA" (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) का एक वर्षीय कोर्स,
    • मान्यता प्राप्त संस्थान से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम,
    • UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।


2. एएसआई (सहायक उप निरीक्षक – अनुसचिवीय)

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • CPCT प्रमाण पत्र के साथ हिन्दी टाइपिंग पास होना अनिवार्य।
  • साथ ही निम्न में से कोई एक योग्यता :
    • MCA / BCA / कम्प्यूटर साइंस / आईटी की डिग्री,
    • AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा,
    • DOEACC डिप्लोमा,
    • आईटीआई से "COPA" एक वर्षीय कोर्स,
    • आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम,
    • UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।

शारीरिक मापदंड

शारीरिक मानकों की बात करें तो सूबेदार और एएसआई दोनों पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।

  • पुरुष उम्मीदवार : न्यूनतम लंबाई 162 सेमी
  • महिला उम्मीदवार : न्यूनतम लंबाई 152 सेमी

 

आयु सीमा

आयु सीमा में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

इस भर्ती में वेतनमान के अनुसार सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से लेकर 1,14,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) पद के लिए वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • सूबेदार : 36,200 - 1,14,800 रुपये
  • एएसआई : 19,500 - 62,000 रुपये


आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
 

चयन प्रक्रिया

भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी:

  • लिखित परीक्षा (100 अंक) - इसमें सामान्य ज्ञान, बुद्धि परीक्षण, गणित और विज्ञान विषयों से प्रश्न होंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन एवं प्रायोगिक परीक्षा (100 अंक) - इसमें टंकण और आशुलिपि की परीक्षा होगी।


विशेष बात यह है कि इस बार शीघ्रलेखक (स्टेनोग्राफर) पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा और शॉर्टहैंड टाइपिंग टेस्ट दोनों के अंक मिलाकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed