फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Police Constable Recruitment 2023 Registration Begins for 7090 Posts at esb.mp.gov.in Know How to Apply

Police Constable Recruitment 2023: पुलिस कॉन्स्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती शुरू,जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Mon, 26 Jun 2023 04:30 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Mon, 26 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

MPPEB Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
MP Police Constable Recruitment 2023 Registration Begins for 7090 Posts at esb.mp.gov.in Know How to Apply
MPPEB Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPPEB Police Constable Recruitment 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2023: कुल पद

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से कॉन्स्टेबल के 7090 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यहां पदों का विवरण और उनकी संख्या दी जा रही है।

  • कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल): 2646 पद
  • कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (विशेष सशस्त्र बल को छोड़कर): 4444 पद


 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2023: आयु सीमा और आवेदन शुल्क

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 36/41/46 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट दी गई है।

इस आवेदन प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा। वहीं आरक्षित शरण के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

MPPEB Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं वेतन


उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/12वीं पास होना चाहिए। चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद चयनित उम्मीदवार को 19 हजार 500 रुपये से लेकर 62 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

MPPEB Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन परीक्षा, लिखित परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा 12 अगस्त 2023 को होगी जिसके लिए राज्य के 13 जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एमपी व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्ति 2023 ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • जानकारी सत्यापित करने के लिए “पूर्वावलोकन” टैब पर क्लिक करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed