फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP High Court Group D 2021: Bumper restoration is being done on the posts of Group D in Madhya Pradesh, apply today and you will get job without written examination-safalta

MP High Court Group D 2021: मध्य प्रदेश में ग्रुप D के पदों पर हो रही है बंपर बहाली, आज ही कर दे आवेदन बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Sat, 20 Nov 2021 01:13 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 20 Nov 2021 01:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप D के 708 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं कि जाएगी।

विज्ञापन
MP High Court Group D 2021: Bumper restoration is being done on the posts of Group D in Madhya Pradesh, apply today and you will get job without written examination-safalta
MP High Court Gwalior bench - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों के पास बिना लिखित परीक्षा में शामिल हुए नौकरी पाने का बंपर मौका है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप डी के 708 पदों पर भर्तियां निकली हैं और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और 24 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये ड्राइवर के 69 पद, वॉचमैन/ मेंटर/वाटर कैरियर के 475 पद, माली के 51 पद और स्वीपर के 113 पद को भरा जाना है। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इस भर्ती में ड्राइवर के अलावा अन्य सभी पदों पर आठवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जबकि, ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है और साथ ही उनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। वहीं, इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी। जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

विज्ञापन

बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी :

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में ग्रुप D के 708 पदों पर होने वाले वाली इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। दरअसल इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू 30 अंको को का होगा और इसी के स्कोर के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इंटरव्यू के आयोजन की तारीख अभी घोषित नहीं कि गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप SSC GD, UP SI, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed