फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Over 1.10 lakh students register for UG courses so far on DU's admission portal

दिल्ली विश्वविद्यालय: यूजी कोर्स के लिए प्रवेश पोर्टल पर 1.10 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन, 31 अगस्त तक मौका

Fri, 06 Aug 2021 01:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:20 PM IST
सार

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर अब तक 1.10 लाख से अधिक छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है। दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल 2 अगस्त को लाइव हुआ था।

विज्ञापन
Over 1.10 lakh students register for UG courses so far on DU's admission portal
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर अब तक 1.10 लाख से अधिक छात्रों ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है। दिल्ली विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल 2 अगस्त को लाइव हुआ था। तब से लगातार छात्र इस पोर्टल के जरिए यूजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर रहे हैं। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 70,000 सीटे हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त को समाप्त होगी। आधिकारिक आंकडों के अनुसार, गुरुवार शाम 7 बजे तक 1,10,494 उम्मीदवारों ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर पंजीकरण किया था। वहीं, अब तक 87,912 छात्रों ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों और 12,539 ने एम.फिल एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश पोर्टल के जरिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-आंध्र प्रदेश बोर्ड: आज शाम 5 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
विज्ञापन



विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अपना पहला वर्चुअल 'ओपन डे' आयोजित किया। जिसके जरिए अधिकारियों ने छात्रों के सवालों का जवाब दिया और उन्हें फॉर्म भरते समय सतर्क रहने के लिए कहा, क्योंकि वे बाद के चरणों में फॉर्म को संपादित नहीं कर पाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि श्रेणियां चुनते समय सावधान रहें। फॉर्म को एक बार में भरना आवश्यक नहीं है। आपके पास फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय है। प्रवेश परीक्षा के लिए एक अलग टैब है, और आप उन पाठ्यक्रमों को चुन सकते हैं, जिनके लिए आप हैं योग्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीजीएसओएस 10वीं परीक्षा 2021: बोर्ड ने 12 बजे जारी किया परिणाम, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं रिजल्ट


यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर के निदेशक संजीव सिंह ने कहा कि ईसीए और खेल श्रेणियों का चयन करते वक्त छात्र सावधान रहें। अधिकारियों को विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त विभिन्न बोर्डों के बारे में छात्रों से प्रश्न भी प्राप्त हुए। प्रोफेसर आनंद सोनकर ने कहा कि हम उन सभी बोर्डों को मान्यता देते हैं जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, सीओबीएसई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed