{"_id":"67120393f2769ab8160b75d1","slug":"last-day-to-apply-for-hp-tet-november-2024-without-late-fee-complete-your-registration-like-this-2024-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP TET November 2024: एचपी टीईटी के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन का अंतिम दिन, ऐसे पूरा करें अपना पंजीकरण","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
HP TET November 2024: एचपी टीईटी के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन का अंतिम दिन, ऐसे पूरा करें अपना पंजीकरण
Fri, 18 Oct 2024 12:13 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:13 PM IST
सार
HP TET November 2024 Last Date: एचपी टीईटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आज आखिरी दिन है। कल से 21 अक्तूबर तक उम्मीदवारों को विलंब शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
आखिरी दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
HP TET November 2024 Last Date: हिमाचल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के HP स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार जेबीटी टीईटी, शास्त्री टीईटी, टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी, लैंग्वेज टीचर टीईटी, टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी, टीजीटी (मेडिकल) टीईटी, पंजाबी टीईटी और उर्दू टीईटी के लिए आआख्वरदन करना चाहते हैं, वे बिना समय गंवाए पंजीकरण करें। हालांकि 21 अक्तूबर तक पंजीकरण विंडो खुली रहेगी। लेकिन आज के बाद से उम्मीदवारों को विलंब शुल्क देना होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न
जैम परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है। यह परीक्षा स्नातक स्तर पर सात टेस्ट पेपरों में आयोजित की जाएगी। आईआईटी जेम परीक्षा भारत के लगभग 100 शहरों में आयोजित की जाएगी। जैम परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए IIT में लगभग 3000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।आईआईटी जेम परीक्षा 2 फरवरी, 2025 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के प्रवेश पत्र जनवरी 2025 में जारी किए जा सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार परिणाम और स्कोरकार्ड क्रमशः 19 और 25 मार्च, 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन करने के चरण
- आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें।
- नाम, जन्म तिथि, संपर्क विवरण आदि भरें।
- पिछले शैक्षिक संस्थानों का विवरण, प्रतिशत, और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करें।
- अपनी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा के लिए शहर का चयन करें।
- आवश्यक पहचान दस्तावेज़ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि) की जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- सही से भरने के बाद फॉर्म की जांच करें और सबमिट करें।
- सबमिशन के बाद, पुष्टि पत्र का प्रिंट निकालना न भूलें।