UP Police Constable Recruitment 2022: लाखों उम्मीदवारों को है 26 हजार सिपाही भर्ती का इंतजार, जानिए कहाँ तक पहुंची विभाग की तैयारी
उत्तर प्रदेश में युवाओं को पुलिस में सिपाही भर्ती का बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। खबर है कि भर्ती बोर्ड द्वारा जल्द ही इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही राज्य के पुलिस विभाग में 26 हजार नए जवानों को भर्ती किए जाने की तैयारी चल रही है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने इस भर्ती की रूपरेखा तैयार कर ली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा व अन्य चयन प्रक्रिया को पूरी कराने वाली पात्र संस्था का निर्धारण होते ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। हालांकि इस भर्ती की अधिसूचना कब तक जारी हो सकती है इस संबंध में यूपीपीआरपीबी ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवार समय-समय पर विभाग की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE EBooks: Download Now से जुड़कर इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
UP Constable सिलेबस
UP Constable सैलरी
UP Constable एलिजिबिलिटी
कैसे होगा इस भर्ती में चयन
यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर जल्द ही भर्ती होने वाली है। इसमें चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरणों से होकर गुजरना होगा। जिसके पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को डीवी और पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा। जहां उनके मूल दस्तावेजों का सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। जिसके प्रदर्शन के आधार पर भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होता है और सभी चरणों के बाद अंत में मेधा सूची तैयार की जाएगी।