{"_id":"61b9b69b9f2df039b01f49c1","slug":"know-will-thousands-of-posts-of-pac-constable-can-also-be-recruited-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Recruitment 2021: सिपाही पदों के साथ पीएसी कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भी निकाली जा सकती है भर्ती, जान लीजिए ये जरूरी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Constable Recruitment 2021: सिपाही पदों के साथ पीएसी कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भी निकाली जा सकती है भर्ती, जान लीजिए ये जरूरी जानकारी
Wed, 15 Dec 2021 03:04 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Wed, 15 Dec 2021 03:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 25,000 सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती का आयोजन कर सकता है। इसके अलावा भी प्रदेश में कई पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
UP Police Jobs
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में हाल ही में 9,354 पदों के लिए खत्म हुई लिखित परीक्षा के बाद अब 25,000 नए आरक्षी (कॉन्स्टेबल) के पदों पर भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई है। इन पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के साथ महिला अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इन 25,000 आरक्षी पदों पर होने वाली भर्ती की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अगले महीने से की जा सकती है। इसके लिए यूपीपीआरपीबी ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भी भेज दिया है। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और आवेदन की शुरुआत कर दी जाएगी। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के लिए कराई जाने वाली परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स के सवालों की पक्की तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री करेंट अफेयर्स बैच FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या सिपाही पदों के साथ पीएसी जवानों की भी कराई जा सकती है भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा वर्ष 2018 में कुल 49,568 पदों पर भर्तियां निकाली गई थीं। इन पदों पर सिपाही नागरिक पुलिस के 31,360 व सिपाही प्रादेशिक आर्मड कान्सटेबुलरी (पीएसी ) जवानों के 18,260 पद भी शामिल थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यूपीपीआरपीबी की ओर से सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती का आयोजन किया जाता है तो इसमें पीएसी जवानों की संख्या भी शामिल हो सकती है। हालंकी अभी इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड के जरिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
किन-किन सब्जेक्ट्स की करनी होगी तैयारी
उत्तर प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर होने वाली भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 300 नंबर की एक लिखित परीक्षा देनी होती है। यह एग्जाम वस्तुनिष्ट प्रकार का होता है। इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि और तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सवाल का सही आन्सर देने वाले कैंडिडेट्स को 2 अंक दिए जाते हैं जबकि गलत उत्तर देने पर एक चौथाई यानि 0.25 अंक काट लिए जाते हैं। इसके अलावा अगर नई भर्ती के सिलेबस में किसी तरह का बदलाव होता है तो उम्मीदवारों को भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन