फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Know the reservation process of Indian Navy Recruitment 2022-safalta

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में निकली है बंपर भर्ती, इसमें क्या है आरक्षण का गणित और किस पैटर्न पर होगी परीक्षा, जानें यहाँ

Sat, 26 Feb 2022 02:57 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 26 Feb 2022 02:57 PM IST
सार

भारतीय नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के 1531 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू हुई है और यह 20 मार्च तक चलेगी।
 

विज्ञापन
Know the reservation process of Indian Navy Recruitment 2022-safalta
Navy Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल भारतीय नौसेना ने स्किल्ड ट्रेड्समैन के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है और इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 20 मार्च तक आवेदन करसकते हैं। इस भर्ती के जरिये कुल 1531 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी। अभ्यर्थीइस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैंतो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE Current Affairs - Download Now  की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है आरक्षित पदों की संख्या :

इस भर्ती के जरिए कुल 1531 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसमें सरकारी नियमानुसार अभ्यर्थियों को आरक्षण का भी लाभ मिलेगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती में 141 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, 385 पद ओबीसी श्रेणी के लिए, 215 पद एससी श्रेणी के लिए तथा 93 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि, अनारक्षित श्रेणी केअभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या 697 है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 10 अंक के प्रश्न, न्यूमेरिकलएप्टीट्यूड से 10 अंक के प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 10 अंक के प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 20 अंक के प्रश्न तथा संबंधित ट्रेड से 50 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी इस परीक्षा का पूरासिलेबस आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :

इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होनाआवश्यक है। 1531 पदों के लिए आयोजित हो रही इस भर्ती में 18 से 25 साल के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं और सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूटका लाभ भी मिलेगा।

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल, रेलवे ग्रुप D तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलायाजा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस से जुड़कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed