Group D Exam 2022: परीक्षा की तारीखों को लेकर क्या है अपडेट और CBT 1 में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित, जानें यहाँ
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। 2019 की शुरुआत में ही निकली इस भर्ती के जरिये कुल 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है और यह भर्ती दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल है। रेलवे भर्तीबोर्ड (RRB) द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) इसी साल जुलाई महीने से शुरू हो सकती है। हालांकि परीक्षा की तारीखों के संबंध में रेलवे ने अभी तक कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा पूरी हो जाने के बाद रेलवे इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
CBT 1 में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :
ग्रुप D की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले CBT और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) तथा फिर अन्य टेस्ट्स में हिस्सा लेना होगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन इनमें अधिकतर अभ्यर्थियों की छंटनी CBT 1 के बाद ही की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक रेलवे, PET के लिए कुल पदों के 3 गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इसलिए रेलवे CBT में कुल मौजूद 1.03 लाख पदों के 3 गुना यानी लगभग 3.09 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है। हालांकि रेलवे अपने विवेकाधिकार का प्रयोग करके इस संख्या में बदलाव भी कर सकती है।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा :
ग्रुप D भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों सेइस परीक्षा में कुल 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा। साथ ही इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगा और इस वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट्स और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।