{"_id":"61f91b10f7eebb553d0a28a2","slug":"know-do-the-up-police-constables-also-get-salary-in-training-safalta","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस के सिपाहियों को ट्रेनिंग में भी मिलता है वेतन, जानिए कब से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Police Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस के सिपाहियों को ट्रेनिंग में भी मिलता है वेतन, जानिए कब से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया
Tue, 01 Feb 2022 05:05 PM IST
Pragya Kashyap
Media Solution Initiative
Media Solution Initiative
Published by: Pragya Kashyap
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:05 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस में 26,000 से अधिक आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती आयोजित की जाने वाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police SI Recruitment
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द ही 26,382 नए जवान भर्ती होने वाले हैं। इन जवानों को भर्ती करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रतियोगी परीक्षाओं का कार्य करने वाली पात्र एजेंसियों से टेंडर मंगाए हैं। टेंडर प्रक्रिया की जानकारी को सार्वजनिक करते हुए भर्ती बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में इस बात की जानकारी स्पष्ट कर दी गई है कि पुलिस विभाग जल्द ही 26,210 आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित करेगा। यूपीपीआरपीबी को इस भर्ती के लिए राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। हालांकि, नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा इस बारे में अभी कोई भी आधिकारिक सूचना सामने नहीं आयी है। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP स्पेशल जनरल नॉलेज ई बुक- Download Now को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने महीनों की करनी होती ट्रेनिंग
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर अंतिम रूप से सफल होने वाले उम्मीदवार को लगभग 2 वर्ष की ट्रेनिंग कराई जाती है। इस समयावधि के दौरान कैंडिडेट्स को मानसिक, शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के साथ-साथ हथियारों को चलाने व उनसे जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कैंडिडेट्स में टीम भावना का विकास करना, कठिन से कठिन समय में अपने कर्तव्यों को समझना और उनका पालन करना और कानून के अंतर्गत न्याय करने की क्षमता पैदा करना मूल उद्देश्य होता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें
विज्ञापन