फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   know about government jobs sarkari naukri 2020 where is jobs vacancy

ये हैं जॉब की चार बड़ी खबरें जो आपको बताएंगी कहां-कहां निकली हैं नौकरियां

Wed, 09 Sep 2020 05:46 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 09 Sep 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
know about government jobs sarkari naukri 2020 where is jobs vacancy
जॉब्स - फोटो : Social Media

इस वक्त कई जगह नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन मांगे गए हैं। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से लेकर बिहार लोक सेवा आयोग तक ने कई पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन मांगे गए हैं। हम आपको यहां ऐसे ही चार नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


#पहली नौकरी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड  में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। ये भर्तियां सहायक लेखाकार के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर है। यहां सहायक लेखाकार के कुल 33 पदों पर भर्तियां होनी है।
विज्ञापन


इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


 

#दूसरी नौकरी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। ये भर्तियां लेक्चरर (गणित) के पदों पर होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इन नौकरियों पर आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर है। यहां लेक्चरर (गणित) के कुल  47 पदों पर भर्तियां होनी हैं। 

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने ईसीजी टेक्नीशियन के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर है। 

इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें

#चौथी नौकरी
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना ने महिला और पुरुषों के लिए वनपाल के रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।  यहां  वनपाल (महिला एवं पुरुष) के कुल 236 पदों को भरा जाना है।

इस नौकरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed