RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने ईसीजी टेक्नीशियन के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 04 नवंबर, 2020 तक पूरा कर लें। आपको बता दें कि इन पदों आवेदन करने की प्रक्रिया 06 अगस्त से शुरू हो चुकी है।
RSMSSB में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो जल्द करें आवेदन
पदों की विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
ईसीजी टेक्नीशियन कुल 195 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 04 नवंबर, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता साइंस से सीनियर सेकेंडरी (बायोलॉजी / मैथमेटिक्स) और मान्यताप्राप्त संस्थान से ईसीजी टेक्नीशियन में डिप्लोमा होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.rsmssbold.rajasthan.gov.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 06 अगस्त, 2020 से 04 नवंबर, 2020 अंतिम तिथि तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र निश्चित समय के अंदर ही किए गए मान्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया -
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : चिकित्सा सेवा भर्ती बोर्ड ने मांगे हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
नौकरी का स्थान - राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग में प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, शुरू हो चुकें हैं आवेदन