केरल 12वीं का रिजल्ट 2021: प्लस टू रिजल्ट जारी, 87.67 फीसदी विद्यार्थी पास, 136 स्कूलों का रिजल्ट 100 फीसदी
केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्लस टू का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने बुधवार को बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्लस टू का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री वी शिवंकुट्टी ने बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा की है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in और keralaresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। प्लस 2 के टॉपर्स को ए + ग्रेड मिले हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 87.94 फीसदी रहा है। पिछले साल की तुलना में इस साल 12वीं का रिजल्ट 2.81 फीसदी बढ़ा है।
इसे भी पढ़ें-तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
इस साल ह्यूमैनिटीज में पास प्रतिशत 80.4 फीसदी है। वहीं, विज्ञान स्ट्रीम का रिजल्ट 90.55 फीसदी रहा है। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 89.13 फीसदी रहा है। इस साल गैर सहायता प्राप्त छात्रों का पास प्रतिशत 87.67 प्रतिशत है। इस वर्ष 23,358 गैर सहायता प्राप्त छात्रों ने केरल प्लस टू की परीक्षा दी थी।
इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
-keralaresults.nic.in
-dhsekerala.gov.in
- results.kite.kerala.gov.in
- kerala.gov.in
इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: कल जारी होगा कक्षा 12वीं का परिणाम, नतीजे देखने हेतु यह है आधिकारिक
विद्यार्थी ‘iExaMS – Kerala’ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी बारहवीं का रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल 3,75,655 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया और पास प्रतिशत 85.13 फीसदी था। 234 विद्यार्थी 100 फीसदी नंबर लाए थे। एर्नाकुलम जिले का पास प्रतिशत 91.11 फीसदी सबसे ज्यादा रहा है। सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला पठानमथिट्टा रहा है, जिसका पास प्रतिशत 82.53 फीसदी है। इस बार केरल प्लस टू रिजल्ट में 136 स्कूलों ने 100 फीसदी पास प्रतिशत हासिल किया है।
ऐसे देखें 12वीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको 12वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका 12वीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X