फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   kendriya vidyalaya teachers recruitment exam result latest updates check at kvsangathan.nic.in

KVS 2019 Results: 7622 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन जारी होंगे परीक्षा के परिणाम

Thu, 04 Jul 2019 03:53 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 04 Jul 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
kendriya vidyalaya teachers recruitment exam result latest updates check at kvsangathan.nic.in

KVS Results 2019 : केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी है। इसके अनुसार, जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे, वे 08 जुलाई, 2019 को अपने TGT, PGT, Librarian और अन्य पदों के परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। KVS द्वारा परीक्षा परिणाम बताये गये समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिये जाएंगे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 7622 पदों को भरा जाएगा। जनवरी 2019 में पदों की संख्या में संशोधन किया गया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 2018 में शिक्षकों व अन्य पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी। अभ्यर्थी अपने परीक्षा परिणाम को जारी होने के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन


जारी होने के बाद ऐसे डाउनलोड करें केवीएस रिजल्ट 2019 

चरण 1. केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। 
चरण 2. दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें। 
चरण 3. अब विषयवार परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें। 
चरण 4. फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
चरण 5. क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6. एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed