फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025 Registration Started at jssc.jharkhand.gov.in; Apply for 1373 posts

JSSC Teacher Recruitment: माध्यमिक शिक्षक के 1373 पदों पर आज से करें आवेदन, सैलरी 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक

Fri, 27 Jun 2025 02:53 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

JSSC Teacher Recruitment: माध्यमिक शिक्षक के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले पंजीकरण प्रक्रिया 18 जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। वेतनमान 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025 Registration Started at jssc.jharkhand.gov.in; Apply for 1373 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आज से सेकेंडरी टीचर के 1,373 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती को पहले तकनीकी कारणों से अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नए कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 27 जून से 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि) तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in. पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

JSSC Teacher Salary: इतना मिलेगा वेतन

यह भर्ती पारंपरिक विषयों के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों के लिए की जाएगी। उम्मीदवारों को हर महीने पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें भर्ती प्रक्रिया का नया कार्यक्रम

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि     29 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 (मध्य रात्रि तक)
आवेदन फॉर्म में संशोधन की तिथि 2 अगस्त से 4 अगस्त 2025 (मध्य रात्रि तक)
विज्ञापन

JSSC Teacher Recruitment Eligibility: आयुसीमा एवं शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक (Class 9th-12th) स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों सहित पोस्ट ग्रेजुएट तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएड/बी.ए.एड./बी.एससी.एड. डिग्री होनी चाहिए।

अथवा

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से राज्य के सरकारी विद्यालयों में माध्यमिक स्तर पर पढ़ाये जाने वाले विषयों में से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों अथवा उसके समकक्ष ग्रेड के साथ पोस्ट ग्रेजुएट तथा तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड डिग्री होनी चाहिए।

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयुसीमा श्रेणीवार निम्न प्रकार है:

  • अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग - 40 वर्ष
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग अनुसूची-2 (पुरूष) - 42 वर्ष
  • महिला (जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, बीसी)- 43 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्ष
  • अनुसूचित जनजाति (पुरूष एवं महिला)- 45 वर्ष

आयुसीमा की गणना 01 अगस्त 2025 के हिसाब से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed