फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC Recruitment 2022 for Industrial Training Officer post know salary age apply on jssc.nic.in

JSSC Recruitment 2022: औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 711 पदों पर भर्ती, दो दिसंबर तक करें आवेदन

Mon, 21 Nov 2022 04:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 21 Nov 2022 04:06 PM IST
सार

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी ( Industrial Training Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है।

विज्ञापन
JSSC Recruitment 2022 for Industrial Training Officer post know salary age apply on jssc.nic.in
JSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी ( Industrial Training Officer) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे JSSC की आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के 711 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 18 अक्तूबर 2022 से शुरू है। आवेदन की आखिरी तारीख  02 दिसंबर 2022 है।  इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

JSSC Recruitment 2022 श्रेणीवार आवेदन शुल्क

UR (अनारक्षित), EWS, EBC-I, BC-II के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा। जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों को 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। 

JSSC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियां


ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि
  18-10-2022
ऑनलाइन आवेदन समाप्त की तिथि  02-12-2022 11:59 PM  बजे (रात्रि)
परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि   04-12-2022 11:59 बजे (रात्रि)
आवेदन की प्रविष्टियों में संशोधन कि तिथि     07-12-2022 से 10-12-2022 11:59 बजे (रात्रि)
आवेदन शुल्क         यूआर (अनारक्षित), ईडब्ल्यूएस, ईबीसी- I, बीसी- II - 100 रुपये 
एससी, एसटी- 50 रुपये 
पीएच - कोई शुल्क नहीं      

JSSC Recruitment 2022 ऐसे करें अप्लाई

  • कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर दिए गए Application form के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब 'Jharkhand Industrial Training Officers Competitive Examination-2022' के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'NEW REGISTRATION' पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट कर दें।
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद एप्लीकेशन कंफर्मेशन का प्रिंट निकाल लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed