फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in uttarakhand open university

मुक्त विश्वविद्यालय में नौकरी, सैलरी 67 हजार रुपए तक

Sat, 12 Sep 2015 03:39 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
jobs in uttarakhand open university

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन सभी पदों पर रिक्तियों की संख्या 25 है।

विज्ञापन


इन सभी पदों पर शैक्षिक योग्यता एवं अनुभव अलग-अलग पदों के अनुसार निर्धारित हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर प्रोफेसर के लिए 37,400-67,000 रुपये का पे स्केल एवं 10,000 रुपये का ऐकेडेमिक ग्रेड पे, एसोसिएट प्रोफेसर को 37,400-67,000 रुपये का पे स्केल व 9,000 रुपये का ऐकेडेमिक ग्रेड पे, एवं असिस्टेंट प्रोफेसर को 15,600-39,100 रुपये व 6,000 रुपये का ऐकेडेमिक ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार होंगे आवेदन

jobs in uttarakhand open university

इन सभी पदों पर केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाऐंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य /पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये एवं राज्य के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क आनलाइन या चालान के माध्यम से अदा किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सावधानी पूर्वक पूरा करें। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को सभी शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'रजिस्ट्रार, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी, तीनपानी बाईपास, ट्रांसपोर्ट नगर के पास, हल्द्वानी उत्तराखंड-263139' के पते पर भेजें।

ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर, 2015 है जबकि आवदेन पत्र की फोटोकापी प्राप्त करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर, 2015 है। आवेदन पत्र की फोटो प्रति केवल स्पीड या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाऐंगे। विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.uou.ac.in पर लॉग आन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed