फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in state trading corporation of india

40 हजार रुपए सैलरी की नौकरी, करना चाहेंगे आप?

Sat, 20 Jun 2015 01:36 AM IST
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
jobs in state trading corporation of india

स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने सहायकों के 38 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में असिस्टेंट कंपनी सेक्रेटरी का 1 पद और विभिन्न विभागों में असिस्टेंट मैनेजर के 37 पद शामिल हैं। असिस्टेंट मैनेजर की नियुक्ति स्टैटिस्टिशन, मार्केटिंग, फाइनेंस, पर्सनल ऐंड एडमिनिस्ट्रेशन और लॉ विभागों में की जाएगी।

विज्ञापन


इन पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत कंपनी सेक्रेटरी/संबंधित विषय में स्नातक/परास्नातक की डिग्री और विशेषज्ञता और अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किए गए है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा के तहत असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर अधिकतम आयु 30 वर्ष और असिस्टेंट कंपनी सेक्रेटरी के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। असिस्टेंट कंपनी सेक्रेटरी के पद पर चयनित आवेदक को वेतनमान के तौर पर 20,600-46,500 रुपये दिये जाएंगे। असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 16,400-40,500 रुपये दिये जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केवल साधारण डाक से ही भेजें आवेदन

jobs in state trading corporation of india

उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक निर्धारित प्रारूप में दिये गये आवेदन पत्र को विधिवत भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ संलग्न कर 'पोस्ट बॉक्स नं. डीईएल 231232, द टाइम्स ऑफ इंडिया, ‌बहादुर शाह जफर मार्ग, नई दिल्ली-110103' के पते पर साधारण डाक के माध्यम से भेजें।

स्पीड पोस्ट या अन्य किसी पोस्ट के माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदकों के चयन के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इन पदों पर नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष ‌के लिए की जाएगी। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक एसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.stc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed