परमाणु ऊर्जा विभाग में नौकरी, सैकड़ों पदों पर भर्ती
भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने नाभिकीय प्रौद्योगिकी के समस्त पहलुओं जैसे न्यूक्लियर विद्युत रिएक्टरों के स्थल चयन, डिजाइन, निर्माण, कमीशनिंग, प्रचालन, अनुरक्षण, नवीकरण, आधुनिकीकरण व उन्नयन आदि चुनौतीपूर्ण बहुआयामी कार्यदायित्वों में योगदान के लिए विभिन्न पदों पर योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए है।
विज्ञापित पदों की कुल संख्या 135 निर्धारित की गई है। जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी, तकनीकि अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, उप प्रबंधक, उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उप विधि अधिकारी व अन्य पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता व अनुभव पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आवदेन प्रक्रिया
विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए योग्य आवेदक संबंधित वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करें व पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को निकालकर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया 01 मई, 2015 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर लॉग्ा ऑन करें।