फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in delhi university

डीयू में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, यहां भरें फॉर्म

Wed, 17 Jun 2015 07:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 07:29 AM IST
विज्ञापन
jobs in delhi university

फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 100 है, जिनमें पूर्ण कालिक सहायक प्रोफसर (एड-हॉक) और अतिथि शिक्षक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


इन पदों में अनारक्षित वर्ग के 50, अन्य पिछड़ा वर्ग के 27, एससी वर्ग के 15, एसटी वर्ग के 07 और शारीरिक रूप से अक्षम (पीएच) वर्ग के लिए 01 पद हैं।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंको के साथ परास्नातक डिग्री और नेट या समकक्ष परीक्षा और अतिथि शिक्षक के लिए पांच वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर आयु से संबंधित किसी तरह का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून

jobs in delhi university

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं व आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड करें।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रतियों के साथ संलग्न कर 'फैकल्टी ऑफ लॉ, दिल्ली विश्वविद्यालय' के पते पर भेजें। योग्य आवेदकों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

साक्षात्कार की जानकारी आवेदकों को दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ समय पश्चात दी जाएगी। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed