खुशखबरी! 12वीं पास की बंपर भर्ती, 34 हजार रुपए तक सैलरी
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने कुल 496 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। निर्धारित पदों पर पुरुष और महिला वर्ग दोनों आवेदन पात्र हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं व स्नातक (पदों के अनुसार) होना आवश्यक है। जूनियर स्केल स्टेनोग्रफर के पद पर उम्मीदवारों की शॉर्टहैंड गति 80 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) और 70 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) व टाइपिंग गति के तहत 40 शब्द प्रति मिनट (अंग्रेजी) और 30 शब्द प्रति मिनट (हिंदी) होना अनिवार्य है।
इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 45 वर्ष 01 जनवरी, 2015 को पूर्ण होनी चाहिए। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को पदों के अनुसार न्यूनतम 5,910 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त
इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 360 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 120 रुपये निर्धारित माध्यम से जमा करने होंगे।
योग्य उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के पोस्ट आफिस या सब पोस्ट आफिस से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरें एवं उसके साथ में शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'सेक्रेटरी, हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)-177001' के पते पर भेजें।
योग्य उम्मीदवारों का चयन पदानुसार लिखित परीक्षा, साक्षात्कार एवं कौशल दक्षता के परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 अगस्त, 2015 निर्धारित है। उम्मीदवार विज्ञप्ति से संबंधित किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित बेवसाइट himachal.nic.in/hpsssb पर लॉग आन करें।