फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JMI Vacancy 2025: Non-Teaching Recruitment Open, Applications Invited from 12th Pass to Masters

JMI Vacancy 2025: जामिया में निकली नॉन-टीचिंग भर्ती, 12वीं से मास्टर्स तक सभी कर सकते हैं आवेदन; जानें वैकेंसी

Wed, 03 Dec 2025 05:57 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 03 Dec 2025 05:57 PM IST
सार

JMI Vacancy 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया निजी सचिव, निजी सहायक, आशुलिपिक, इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार तय शैक्षणिक योग्यता के आधार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
JMI Vacancy 2025: Non-Teaching Recruitment Open, Applications Invited from 12th Pass to Masters
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

विस्तार

JMI Recruitment 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी इस भर्ती के माध्यम से 60 से अधिक रिक्तियों को भरेगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और साक्षात्कार शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली में आवेदन पत्र जमा करके ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए निर्धारित पात्रता

प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग होती है। लेवल-1 पदों के लिए न्यूनतम 10+2, जबकि उच्च स्तरीय पदों के लिए मास्टर डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री और संबंधित अनुभव आवश्यक होता है। पदवार विस्तृत योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देख सकते हैं।

विज्ञापन


अधिकांश पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन, भूतपूर्व सैनिक और अन्य विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी और विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। विश्वविद्यालय में 3 वर्ष से अधिक नियमित सेवा वाले कर्मचारियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

समूह और स्तर वर्ग आवेदन शुल्क
समूह A (स्तर 10 और ऊपर) यूआर/ओबीसी 1000 रुपये
  एससी/एसटी 500 रुपये
  दिव्यांगजन शून्य
समूह B और C (स्तर 7 और नीचे) यूआर/ओबीसी 700 रुपये
  एससी/एसटी 350 रुपये
  दिव्यांगजन शून्य
 

चयन प्रक्रिया

जामिया मिलिया इस्लामिया भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया पदवार लागू होगी और इसमें उम्मीदवारों का मूल्यांकन लिखित परीक्षा, कौशल/ट्रेड टेस्ट (जैसे स्टेनोग्राफर, निजी सहायक आदि पदों के लिए) और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऑफलाइन जमा करने होंगे आवेदन

जामिया मिलिया इस्लामिया भर्ती 2025 के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क रसीद के साथ 26 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक नीचे दिए पते पर पहुंचाना होगा:

भर्ती एवं पदोन्नति अनुभाग,
दूसरी मंजिल, रजिस्ट्रार कार्यालय,
जामिया मिलिया इस्लामिया,
मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग,
जामिया नगर, नई दिल्ली-110025

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed