फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC civil judge recruitment 2023 Application process extended till September 19 apply now at jkpsc.nic.in

JKPSC Civil Judge: जेकेपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Sun, 17 Sep 2023 03:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 17 Sep 2023 03:44 PM IST
सार

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने जूनियर डिवीजन की सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब नीचे बताई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
JKPSC civil judge recruitment 2023 Application process extended till September 19 apply now at jkpsc.nic.in
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

JKPSC Civil Judge Recruitment 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जूनियर डिवीजन की सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 19 सितंबर, 2023 तक का समय है। अगर कोई भी इच्छुक उम्मीदवार किन्हीं कारणों के चलते अभी तक आवेदन नहीं कर पाया था तो इस मौके को बिल्कुल न गंवाएं और फटाफट आवेदन कर दें।

विज्ञापन

फटाफट करें आवेदन

पहले JKPSC Civil Judge (Junior Division) 2023 भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 19 सितंबर, 2023 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है, "केसीएस (न्यायिक) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19.09.2023 तक बढ़ा दी गई है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पद एवं फीस

यह भर्ती अभियान सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए 69 रिक्तियों को भरेगा। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। पीएचसी उम्मीदवार को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब के तहत 'Online Application' पर क्लिक करें।
  • अब सिविल जज पदों के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed