{"_id":"670fb01646991edd1800beb3","slug":"jipmer-nursing-officer-result-2024-out-at-jipmer-edu-in-check-merit-list-here-for-group-b-c-posts-2024-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JIPMER Result 2024 Out: जिपमर ग्रुप बी और सी पदों के लिए जारी हुए परिणाम जारी, यहां से चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JIPMER Result 2024 Out: जिपमर ग्रुप बी और सी पदों के लिए जारी हुए परिणाम जारी, यहां से चेक करें रिजल्ट
Wed, 16 Oct 2024 05:53 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:53 PM IST
सार
JIPMER Result 2024 Out: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी द्वारा जिपमर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
JIPMER Result 2024 Out
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JIPMER Result 2024 Out: पुडुचेरी स्थित जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिपमर ग्रुप बी, सी पदों (नर्सिंग ऑफिसर और विभिन्न अन्य पदों) के लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर 2024 को आयोजित की गई थी और परिणाम आज यानी 16 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिपमर नॉन-टीचिंग ग्रुप बी और सी के लिए अधिसूचना 19 जुलाई 2024 को जारी की गई थी और ऑनलाइन आवेदन 19 जुलाई 2024 से 19 अगस्त 2024 तक शुरू हुए थे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य जेआईपीएमईआर ग्रुप बी और सी के 209 पदों को भरना है।
विज्ञापन
रिक्ति विवरण
- जूनियर प्रशासनिक सहायक ग्रुप सी 24
- नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी के 154
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर जेटीओ ग्रुप बी- 1
- जूनियर ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट ग्रुप बी- 1
- मेडिकल प्रयोगशाला टेक्नोलॉजिस्ट ग्रुप बी- 4
- स्पीच पैथोलॉजी और ऑडियोलॉजी ग्रुप बी में ट्यूटर- 1
- एक्स रे तकनीशियन रेडियो-निदान ग्रुप बी- 5
- एक्स रे तकनीशियन रेडियोथेरेपी ग्रुप बी- 1
- तकनीकी सहायक इलेक्ट्रॉनिक्स फिजियोलॉजी ग्रुप बी- 1
- तकनीकी सहायक न्यूक्लियर मेडिसिन ग्रुप बी-1
- एनेस्थीसिया तकनीशियन ग्रुप सी- 1
- ऑडियोलॉजी तकनीशियन ग्रुप सी- 1
- फार्मासिस्ट ग्रुप सी- 1
- श्वसन प्रयोगशाला तकनीशियन समूह सी- 2
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II ग्रुप सी- 1
- कार्टोग्राफिक तकनीशियन ग्रुप सी- 4
रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jipmer.edu.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर उपलब्ध JIPMER ग्रुप बी और सी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर क्लिक करें।
- यहां पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब जिपमर परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर उपलब्ध होगा
- आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम या मेरिट सूची डाउनलोड करें।