फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand Excise Constable Exam: Physical efficiency test schedule released

Jharkhand Excise Constable Exam: शारीरिक दक्षता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, जानें किन शहरों में कब होगा टेस्ट

Tue, 06 Aug 2024 02:11 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 06 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

Jharkhand Excise Constable Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पीईटी परीक्षा के योग्य परीक्षार्थियों को कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तारीखों में बताए गए पते पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगा।

विज्ञापन
Jharkhand Excise Constable Exam: Physical efficiency test schedule released
शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik

विस्तार

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो कि 20 अगस्त से शुरू है। 
विज्ञापन


झारखंड कांस्टेबल भर्ती के तहत होने वाली इस शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए परीक्षार्थियों को जेएसएससी की निर्धारित तारीखों में बताए गए पते पर उपस्थित होना होगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण 20 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए आयोग ने सात स्थानों का चयन किया है। हालांकि अबतक शारीरिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही प्रवेश पत्र भी जारी किए जाएंगे। पीईटी के लिए योग्य उम्मीदवारों की अगली परीक्षा इन स्थानों पर ही होगी।
विज्ञापन



राज्य के 7 चयन पर्षदों पर संपन्न होगा पीईटी
शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन राज्य के 7 चयन स्थानों पर होगा। ये चयन स्थान निम्नलिखित हैं-
  • रांची (स्मार्ट सिटी क्षेत्र, धुर्वा, रांची)
  • झारखंड जगुआर, टेंडरग्राम, रातु, रांची
  • गिरिडीह पुलिस केंद्र, गिरिडीह
  • पलामू (चियांकी हवाई अड्डा, मेदनीगर, पलामू)
  • हजारीबाग (जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग)
  • जमशेदपुर (सीटीसी स्वासपुर, मुसाबनी, पूर्वी सिंहभूम)
  • साहेबगंज (झा.स.पु.- 09 कैम्पस, साहेबगंज)


एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए किये जायेंगे जारी
झारखंड कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पता जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर लॉगिन कर अपनी विस्तृत जानकारी दर्ज कर डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed