फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JCI Admit Card 2025 Out at jutecorp.co.in, Download Link here

JCI Admit Card 2025: जूट कॉर्पोरेशन ने विभिन्न पदों के लिए जारी किए प्रवेश पत्र, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Tue, 20 May 2025 10:50 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 20 May 2025 10:50 AM IST
सार

JCI Admit Card 2025 Out: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट और जूनियर इंस्पेक्टर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
JCI Admit Card 2025 Out at jutecorp.co.in, Download Link here
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

JCI Admit Card 2025: जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) ने जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट और जूनियर इंस्पेक्टर पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब जेसीआई एडमिट कार्ड 2025 को आधिकारिक वेबसाइट (jutecorp.co.in) से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एडमिट कार्ड विभिन्न पदों की लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन


जेसीआई एडमिट कार्ड 2025 विभिन्न पदों की रिक्तियों के लिए 19 मई, 2025 को जारी किया गया है। एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे उम्मीदवार को फोटो आईडी प्रूफ के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। 

विज्ञापन

इतने पदों पर होगा चयन

अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और जूनियर इंस्पेक्टर पदों के लिए कुल 90 रिक्तियां घोषित की गई हैं। अकाउंटेंट पद पर 23 नियुक्तियां होंगी, जिनमें यूआर के लिए 10, ओबीसी के लिए 5, ईडब्ल्यूएस के लिए 2, एससी के लिए 4 और एसटी के लिए 2 पद आरक्षित हैं। जूनियर असिस्टेंट के 25 पदों में यूआर के लिए 11, ओबीसी के लिए 6, ईडब्ल्यूएस के लिए 2, एससी के लिए 4 और एसटी के लिए 2 पद शामिल हैं। वहीं, जूनियर इंस्पेक्टर के कुल 42 पदों में यूआर के लिए 17, ओबीसी के लिए 10, ईडब्ल्यूएस के लिए 4, एससी के लिए 7 और एसटी के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

JCI एडमिट कार्ड 2025 पर अभ्यर्थी से संबंधित सभी आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से उल्लिखित होते हैं। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, उसकी श्रेणी (जैसे UR, OBC, SC आदि), साथ ही उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर शामिल होते हैं। इसके अलावा परीक्षा की तिथि, समय, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा केंद्र का पूरा पता भी एडमिट कार्ड पर दिया गया होता है। साथ ही, अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है, जैसे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना, वैध पहचान पत्र लाना और किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री साथ न लाना आदि।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) की आधिकारिक वेबसाइट www.jutecorp.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Recruitment/Career" सेक्शन या "Download Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब संबंधित पद (जूनियर असिस्टेंट, अकाउंटेंट या जूनियर इंस्पेक्टर) के सामने दिए गए Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपको लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा, जहाँ आपको अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या/यूज़र आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
  • विवरण भरने के बाद "Submit" या "Login" बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। उसे ध्यान से जांचें और फिर डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed