जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 500 से ज्यादा पदों पर विज्ञप्ति जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार विशेष छूट का प्रावधान है। उम्मीदवारों का वेतनमान निर्धारित पदों के आधार पर जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के नियमानुसार तय किया गया है।
25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
उपरोक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम से किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 350 रुपये जम्मू एंड कश्मीर बैंक की किसी भी शाखा में जमा करना होगा। निर्धारित पदों पर आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2016 तय की गयी है।
आवेदन करने के लिए निर्धारित लिंक file:///C:/Documents%20and%20Settings/Administrator.NOIDTP0163/My%20Documents/Downloads/7-92016.pdf पर क्लिक करें।